Mobile Vastu Tips: आज के समय मोबाइल फोन एक सबसे जरूरी डिवाइस बन चुका है, जिसके बिना काम मुश्किल है. लेकिन यह जितना जरूरी है, उससे अधिक हमारी आदतों को बिगाड़ रहा है. खास कर रात को सोते समय लोग अपने पास रखते है. अनेक मनोवैज्ञानिक एक्सपर्ट ये बताते हैं और यह वाकई देखा और महसूस किया जा रहा है कि यह नींद, सेहत और घर की ऊर्जा, इन तीनों को बिगाड़ रही है. आइए वास्तु और विज्ञान के अनुसार जानते हैं, सोते समय मोबाइल पास रखना सही है या गलत?
यह भी पढ़ें: Twins Fate Astrology: क्या जुड़वां बच्चों की किस्मत एक जैसी होती है, जानें ज्योतिष के अजीबोगरीब रहस्य
क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय समय सिरहाने के पास मोबाइल रखकर नहीं सोना चाहिए. क्योंकि, इससे हर समय सूक्ष्म इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे शरीर की प्राकृतिक बाधित होती है. परिणामस्वरूप यह नकारात्मक असर डालती है. इस बात की पुष्टि कई वैज्ञानिक शोधों में हुई है कि इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं.
ज्योतिष शास्त्र का नजरिया
ज्योतिष शास्त्र में मोबाइल जैसे डिवाइस का संबंध राहु और बुध ग्रह से जोड़ा जाता है. राहु इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के कारक ग्रह हैं. मोबाइल को हमेशा पास रखने से राहु सक्रिय होते हैं, जो व्यक्ति को ग्रस लेते हैं. इससे बेवजह बेचैनी और तनाव बढ़ जाता है. आपको बता दें कि विज्ञान भी इस बात को स्वीकारता है कि मोबाइल फोन की ‘ब्लू लाइट’ और नोटिफिकेशन अलर्ट नींद के प्राकृतिक चक्र को बाधित करती है.
करें ये उपाय
वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट के मुताबिक, जहां तक संभव हो सोते समय मोबाइल को शरीर से दूर रखें. यह दूरी कम से कम 3 से फीट की होनी चाहिए. अलार्म के लिए भी बेड से दूर रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।