हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karwa Chauth 2025: आज है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2025 Vrat Today: देशभर में आज 10 अक्टूबर 2025, वार शुक्रवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. मान्यता है कि विवाहित महिलाएं यदि सच्चे मन से ये व्रत रखती हैं तो उन्हें देवी करवा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. आइए अब जानते हैं करवा चौथ के व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और चांद निकलने के सही समय के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI

Karwa Chauth 2025 Vrat Today: सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है. ये व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. हालांकि, आज के समय में कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में आने वाले कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. उदया तिथि के आधार पर इस बार करवा चौथ का व्रत आज यानी 10 अक्टूबर 2025, वार शुक्रवार को रखा जा रहा है. आइए अब जानते हैं करवा चौथ व्रत की पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और चंद्रोदय के समय आदि के बारे में.

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त

आज प्रातः काल 06 बजकर 19 मिनट तक करवा चौथ के व्रत की सरगी खाने का शुभ मुहूर्त था. इसके बाद लाभ मुहूर्त (उन्नति) सुबह 07:46 से लेकर सुबह 09:13 मिनट तक है, जिसके बाद अमृत मुहूर्त (सर्वोत्तम) सुबह 09:13 से लेकर सुबह 10:41 मिनट तक है. वहीं रात 09:02 से लेकर देर रात 10:35 मिनट तक लाभ मुहूर्त (उन्नति) है, जबकि शाम में देवी करवा की पूजा का शुभ मुहूर्त 05:57 से लेकर 07:11 मिनट है.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Vrat Katha in Hindi | करवा चौथ माता की कथा: करवा चौथ पर जरूर पढ़ें ये कहानी, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

विज्ञापन

आज करवा चौथ पर किस समय चांद निकलेगा?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 अक्टूबर 2025 को रात करीब 08 बजकर 13 मिनट पर चांद निकलेगा. इसके बाद महिलाएं चंद्र देव की पूजा करें और पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण कर सकती हैं.

करवा चौथ के व्रत की पूजा विधि

करवा चौथ के व्रत का आरंभ सूर्योदय से हो गया है. सूर्योदय से पहले महिलाएं स्नान आदि कार्य करने के बाद नए कपड़े पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं और सरगी खाती हैं. फिर निर्जला व्रत का संकल्प लिया जाता है. वहीं, शाम में गणेश जी, शिव जी, माता पार्वती, देवी करवा और चंद्र देव की पूजा की जाती है. साथ ही करवा चौथ के व्रत की कथा सुनी या पढ़ी जाती है, जबकि चांद निकलने के बाद चंद्र देव की पूजा की जाती है.

विज्ञापन

महिलाएं सबसे पहले छलनी से चांद को देखती हैं, जिसके बाद उसी छलनी से पति को देखती हैं और उनकी आरती करती हैं. इसके बाद पति पत्नी को पानी पिलाकर और मिठाई खिलाकर उनका व्रत खोलते हैं.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर चंद्रोदय का समय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola