Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को भूलकर भी न दें ये 6 गिफ्ट, आ सकती है रिश्ते में दरार

Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है, जिसका उपवास वो अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं. हालांकि, पूजा समाप्त होने के बाद पति पत्नी को गिफ्ट भी देता है. चलिए जानते हैं करवा चौथ पर पत्नी को किन-किन चीजों को गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना गया है.

Karwa Chauth 2025

Credit- News 24 Gfx

Karwa Chauth 2025: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में आने वाले कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल मैरिड लाइफ के लिए रखती हैं. हालांकि, करवा चौथ का व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि दिनभर न तो कुछ खाना होता है और पानी पीना भी वर्जित होता है. इस बार ये व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. करवा चौथ पर दिन में विशेषतौर पर शिव जी, माता पार्वती और देवी करवा की पूजा की जाती है, जबकि शाम में चंद्र देव की पूजा और उन्हें जल अर्पित करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर उपवास खोला जाता है. साथ ही पति अपनी पत्नी को कुछ गिफ्ट भी देता है.

विज्ञापन

हालांकि, कुछ गिफ्ट्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पत्नी को देना अशुभ माना गया है. इससे न सिर्फ रिश्तों में दरार आती है बल्कि घर का वातावरण भी तनावपूर्ण रहता है. आइए अब जानते हैं करवा चौथ पर पत्नी को किन-किन चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ माना गया है.

विज्ञापन

काल रंग की चीजें

करवा चौथ पर पत्नी को काले रंग की कोई भी वस्तु नहीं देनी चाहिए. ये रंग शनि ग्रह को दर्शाता है, जो कि दुख, संघर्ष और रोग के दाता हैं. ऐसे में रिश्ते में दरार आना तय है.

जूते-चप्पल

गिफ्ट में पत्नी को जूते-चप्पल नहीं देने चाहिए. इससे घर में दरिद्रता आती है और वातावरण नकारात्मक हो जाता है. ऐसे में आए-दिन घर में क्लेश होते हैं और मानसिक शांति भी भंग हो जाती है.

विज्ञापन

कांच की चीजें

करवा चौथ पर पत्नी को कांच की कोई भी चीज न दें. इससे रिश्ते में दरार और घर में नकारात्मकता आ सकती है.

विज्ञापन

घड़ी

पत्नी को गिफ्ट में कभी भी घड़ी नहीं देनी चाहिए. इसे अशुभ माना गया है. इससे आप अपने साथी से दूर होने लगेंगे और आप दोनों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होने लगेंगी.

सफेद रंग की चीजें

करवा चौथ सुहाग का पर्व है. इसलिए इस दिन पत्नी को सफेद रंग की कोई चीज नहीं देनी चाहिए. दरअसल, सफेद रंग का संबंध दुख, शोक और मृत्यु से होता है. यदि आप इस रंग की चीजें अपनी पत्नी को देते हैं तो आपके रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं.

विज्ञापन

परफ्यूम

आमतौर पर पति अपनी पत्नी को गिफ्ट में परफ्यूम दे देते हैं, लेकिन करवा चौथ पर इसे देना अशुभ माना गया है. इससे आप दोनों के बीच परेशानियां तो पैदा होंगी ही, साथ ही आर्थिक परेशानियां भी उत्पन्न होने लगेंगी.

करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट में क्या दें?

करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को गिफ्ट में आभूषण, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, पेंटिंग, खाने और घर का सामान दे सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ