Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर राशि अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Karwa Chauth 2025: वर्ष 2025 में 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार कपड़ों का रंग चुनना बेहद शुभ होता है. इससे नवग्रहों की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Karwa Chauth 2025

Credit- News24 Graphics

Karwa Chauth 2025: हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं सच्चे मन से निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु व खुशहाल मैरिड लाइफ के लिए माता करवा की पूजा करती हैं. ये व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है. शाम में चंद्र देव के दर्शन और पूजा करने के बाद करवा चौथ का व्रत खोला जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 10 अक्टूबर 2025, वार शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार कपड़ों का रंग चुनना बेहद शुभ होता है. इससे न सिर्फ नवग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद मिलता है. चलिए जानते हैं करवा चौथ पर मेष से लेकर मीन राशिवालों की महिलाओं और पुरुषों के लिए कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

करवा चौथ पर मेष राशि के पुरुष और महिला दोनों के लिए लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा. इससे न सिर्फ आपको माता करवा की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि मंगल ग्रह की स्थिति को भी बल मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि की महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए इस शुभ दिन पर गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

करवा चौथ पर मिथुन राशि की महिलाओं और पुरुषों के लिए हरे रंग के कपड़े पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाओं और पुरुषों के लिए इस शुभ दिन सिल्वर या हल्के रंग के चमकीले कपड़े पहनना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

महिलाओं और पुरुषों के लिए करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा.

कन्या राशि

ज्योतिष दृष्टि से महिलाओं और पुरुषों के लिए इस शुभ मौके पर हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

करवा चौथ पर तुला राशि की महिलाएं और पुरुष मैजेंटा रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. इससे न सिर्फ आपको शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि रिश्तों में प्यार भी बढ़ेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं और पुरुषों के लिए करवा चौथ पर पीले रंग के वस्त्र पहनना ज्यादा शुभ रहेगा.

धनु राशि

यदि आप अपने रिश्ते में प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो करवा चौथ पर पीले रंग के वस्त्र पहनें. इससे न सिर्फ आपको देवगुरु ब्रहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि आपके रिश्ते में आई परेशानियां भी कम होने लगेंगी.

विज्ञापन

मकर राशि

करवा चौथ पर मकर राशि की महिलाओं और पुरुषों के लिए नीले रंग के वस्त्र पहनना ज्यादा शुभ रहेगा.

कुंभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में सदा प्यार बना रहे तो करवा चौथ पर सच्चे मन से माता करवा की पूजा करें. साथ ही इस दिन लैवेंडर रंग के कपड़े पहनें. इससे न सिर्फ आप दोनों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा, बल्कि शनि देव भी प्रसन्न होंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि की महिलाओं और पुरुषों के लिए करवा चौथ पर हल्के लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ