Kaalchakra: बेहद मंगलकारी होता है पूजा के दौरान घंटी बजाना, पंडित सुरेश पांडेय से जानें फायदे

Kaalchakra Today: आज 19 मई 2026 दिन मंगलवार के कालचक्र में घंटी बजाने के फायदों के बारे में जानेंगे. कालचक्र में पूजा के दौरान घंटी बजाने के नियमों के बारे में जानते हैं. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानें.

Kaalchakra Today

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 19 May 2026: आज 19 मई 2026, दिन मंगलवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक है. इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी. मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र है. धृति और शूल योग रहेगा. आज के कालचक्र मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है इसके बारे में जानेंगे. घंटी बजाना क्यों मंगलकारी होता है और इसके क्या फायदे होते हैं. इसके बारे में विस्तार से कालचक्र में जान सकते हैं. आज 19 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटी बजाने से क्या होता है?

घंटी बजाने से कंपन होता है जिससे आसपास के वातावरण को नई ऊर्जा मिलती है. घंटी की आवाज कुछ देर गूंजती है जो वातावरण को शुद्ध करती हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार घंटी बजाने से व्यक्ति के पाप कम होते हैं. घंटी बजाने से दिव्य शक्तियां आती हैं. घंटी की ध्वनि बहुत ही शुभ होती है. इसस ओम जैसी तरंगें उत्पन्न होती हैं. घंटी को बेहद शुभ और मंगल माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में घंटी को देवताओं का आसन माना गया है. घंटी के हैंडल को हनुमान, गरुड़, नंदी और चक्र का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन

घंटी बजाने के फायदे

पूजा में घंटी बजाने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है. अगर राहु-केतु अशुभ प्रभाव दे रहे हैं, तो पूजा में घंटी जरूर बजानी चाहिए. मां लक्ष्मी की पूजा के बाद घर के हर कोने में घंटी बजाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. घंटी बजाने से अशुभ शक्तियों का विनाश होता है. घंटी की आवाज से मन नहीं भटकता है. इससे एकाग्रता आती है. इससे शांति का अनुभव होता है. तनाव कम होता है. पूजा में देवी-देवताओं का आह्वान करने के लिए घंटी बजानी चाहिए.

विज्ञापन

इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरा वीडियो देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ