---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra Today: सावन में बेलपत्र के इन उपायों से 12 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: भगवान शिव को बेलपत्र का भोग लगाना शुभ होता है। सावन में बेलपत्र के कुछ उपायों से महादेव का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त किया जा सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं बेलपत्र के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सावन का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस दौरान देवी-देवताओं की सच्चे मन से पूजा करता है, उन्हें उसका फल जरूर मिलता है। सावन में कुछ उपायों को करके शिव जी का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त किया जा सकता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र के कई प्रभावशाली उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्रत्येक राशि के जातक कर सकते हैं। इसी के साथ पंडित सुरेश पांडेय आपको इन उपायों से होने वाले लाभ के बारे में भी बताएंगे।

---विज्ञापन---

वंश में होगी वृद्धि!

सावन के दौरान घर में बेल का पेड़ लगाना शुभ होता है। यदि आप नियमित रूप से बेल के पेड़ की देखभाल करते हैं, तो इससे आपके वंश में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें- Kajri Teej 2024: कजरी तीज पर मालामाल होंगी ये 3 राशियां, करियर और संपत्ति में होगी बढ़ोतरी!

---विज्ञापन---

पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

सुबह-शाम बेल के पेड़ के दर्शन से पापों से मुक्ति मिल सकती है। बेल के पेड़ को सींचने से पितृ शांत होते हैं। इसके अलावा बेल के पेड़ के साथ सफेद आक के पेड़ को लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

---विज्ञापन---

मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति!

सावन के दौरान भगवान शिव की पूजा के बाद शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं और शिव जी को खीर का भोग लगाएं। फिर वो ही खीर जरूरतमंद लोगों में बांट दें। इस उपाय से आपको महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही मनोवांछित फल भी मिल सकता है।

धन-वैभव की होगी प्राप्ति!

सावन के दौरान देवी लक्ष्मी को बेलपत्र की माला अर्पित करने से साधक को धन के साथ-साथ वैभव की भी प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

जल्द गूंजेगी शहनाई!

शादी में देरी हो रही है या मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में 108 बेलपत्र पर चंदन के घोल से राम लिखें। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इन सभी बेलपत्र को भगवान शिव और देवी पार्वती को चढ़ाएं। इस उपाय से जल्द ही आपका विवाह हो सकता है।

बेलपत्र से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न रखें ये 5 मूर्तियां, वरना बिजनेस और करियर पर लगेगा ब्रेक!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2024 10:47 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola