Kajri Teej 2024: कजरी तीज पर मालामाल होंगी ये 3 राशियां, करियर और संपत्ति में होगी बढ़ोतरी!

Kajri Teej 2024: भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त को रखा जाएगा। चलिए जानते हैं इस बार तीज के दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

Kajri Teej 2024

कजरी तीज 2024

Kajri Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना भी की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज का व्रत रखा जाता है, जिसे हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। हर‌ियाली तीज का पर्व श्रावण मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन मनाया जाता है। वहीं हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है।

विज्ञापन

आज हम आपको कजरी तीज के महत्व, तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और योग के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ आपको ये भी जानने को मिलेगा कि इस बार कजरी तीज का पर्व किन-किन राशियों के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त

कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, माता संतान की उन्नति और परिवारवालों की खुशहाली के लिए रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं भी तीज का व्रत रखती हैं, ताकि उन्हें मनचाहा वर मिल सके। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त को रखा जाएगा। कजरी तीज के दिन विजय मुहूर्त प्रात: काल 05:48 से लेकर सुबह 05:49 मिनट तक है। वहीं विजय मुहूर्त के बाद अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 मिनट से लेकर 12:50 मिनट तक है।

विज्ञापन

कजरी तीज के दिन बना महसंयोग

कजरी तीज के दिन कई साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। कजरी तीज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10:05 मिनट से लेकर अगले दिन 23 अगस्त को प्रात: काल 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा इस दिन अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। ये दोनों ही योग अतिशुभ माने जाते हैं।

विज्ञापन

इन 3 राशियों को होगा लाभ!

वृषभ राशि

ऑफिस में समय पर काम पूरा हो जाएगा। वृषभ राशि के लोगों को आने वाले दिनों में परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का वक्त मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोर्ट के मामले में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि

कजरी तीज और उससे आने वाले दिन युवाओं के लिए अच्छे रहेंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। शादीशुदा लोगों का रिश्ता पहले के मुकाबले अब पार्टनर से ज्यादा मजबूत होगा। छात्रों के लिए ये समय शुभ है। जीवन में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, शाम तक उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर प्रसन्नता होगी। जो लोग खेल या मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम होगा। छात्रों का दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ