News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kaalchakra Today: आज 6 जून 2025 को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे निर्जला एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। साथ ही देवी तुलसी और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हालांकि निर्जला एकादशी का व्रत बेहद कठिन होता है क्योंकि ये उपवास सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक चलता है, जिस दौरान जल और अन्न का सेवन नहीं किया जाता है। हालांकि कुछ लोग व्रत के दौरान कई चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे उनका व्रत खंडित हो जाता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको निर्जला एकादशी व्रत के नियम और दान के महत्व आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2025: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर आज रात करें ये 3 सिद्ध उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य
जो लोग निर्जला एकादशी का व्रत नहीं रख पा रहे हैं, उन्हें दान जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को महापुण्य मिलता है। इसलिए आज अन्न, वस्त्र, गौ, जल, शक्कर, शय्या, पंखा, छाता या फल का दान जरूर करें। इसके अलावा निर्जला एकादशी पर नमक का दान करना भी शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन नमक का दान करने से बुरा समय दूर होता है और भोजन की कमी नहीं रहती है।
यदि आप निर्जला एकादशी के दिन करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।