Kaalchakra: 12 राशियों का चमकेगा करियर! पंडित सुरेश पांडेय से जानें लग्न अनुसार नौकरी के महाउपाय

Kaalchakra News24 Today: ज्योतिष शास्त्र में अच्छी नौकरी पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से हर एक व्यक्ति को जीवन में सफलता मिल सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं लग्न अनुसार जॉब पाने के महाउपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

जल्द नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय 12 राशियों के जातकों को नौकरी पाने के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वो अपने लग्न अनुसार कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेष लग्न

जिन लोगों का लग्न मेष है, यदि वो हनुमान जी की उपासना करते हैं, तो उनकी नौकरी में स्थिरता आएगी। इसी के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

वृषभ लग्न

किसी से सलाह लेकर वृषभ लग्न के जातक पीला पुखराज धारण करेंगे, तो इससे उनके करियर में स्थिरता आएगी। इसके अलावा 21 शुक्रवार चीटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाना भी शुभ रहेगा। इस उपाय से आपको जल्द ही अच्छी नौकरी मिल सकती है।

विज्ञापन

मिथुन लग्न    

जिन लोगों का जन्म मिथुन लग्न में हुआ है, उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे नौकरी में लाभ मिलेगा। जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए इस लग्न के लोग पन्ना धारण कर सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क लग्न

इस लग्न के लोगों को यदि जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है, तो उन्हें हर शनिवार शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा पुखराज धारण करने से भाग्य प्रबल होता है, जिससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

सिंह लग्न

जिन लोगों का सिंह लग्न है और उन्हें जीवन व नौकरी में बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए भगवान सूर्य की उपासना करना शुभ होता है। रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे नौकरी में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी।

विज्ञापन

कन्या लग्न

कन्या लग्न के लोग यदि रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएंगे, तो इससे उनकी नौकरी में आ रही बाधाएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। इसके अलावा हरा कपड़ा और साबूदाना का दान करना भी अच्छा रहेगा।

तुला लग्न

तुला लग्न के जातक यदि रोजाना भगवान विष्णु की उपासना करते हैं, तो उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। इसके अलावा हीरे की अंगूठी पहनना भी लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक लग्न

इस लग्न के लोग यदि मसूर की दाल और गुड़ गाय को खिलाते हैं, तो उनके करियर में आ रही बाधाएं काफी कम हो जाएंगी। इसके अलावा चने की दाल का धर्म स्थान पर दान करना भी शुभ रहेगा।

धनु लग्न

नौकरी में तरक्की और स्थिरता पाने के लिए धनु लग्न के लोगों के लिए पुखराज धारण करना शुभ रहेगा। इसके अलावा घर में गंगाजल में रखना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर लग्न

मकर लग्न के लोगों को यदि जीवन में तरक्की चाहिए, तो इन्हें हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। शनि ग्रह की शांति के लिए पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करना भी शुभ रहेगा।

कुंभ लग्न

इस लग्न के लोगों को यदि जीवन में तरक्की हासिल करनी है, तो इसके लिए उन्हें साल में दो से तीन बार गंगा स्नान और दर्शन जरूर करना चाहिए। इसी के साथ भैरव मंदिर के दर्शन करें। इससे कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होगी, जिससे नौकरी में आ रही बाधाएं कम होंगी।

विज्ञापन

मीन लग्न

मीन लग्न के जातक यदि भगवान विष्णु की उपासना करेंगे, तो इससे उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे हर गुरुवार जल अर्पित करना भी शुभ रहेगा।

नौकरी पाने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ