---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: अक्टूबर में जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा महीना? डेट ऑफ बर्थ से जानें अपना भविष्य

Numerology Predictions: अंक शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा और इस माह को आप कैसे खास बना सकते हैं, तो ये जानने के लिए पढ़ें अक्टूबर का भविष्यफल।

---विज्ञापन---

Numerology Prediction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को राशि अनुसार अपना भविष्य पता चल सकता है। यहां तक कि आने वाली परेशानियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। राशि के अलावा डेट ऑफ बर्थ से भी हर एक व्यक्ति को अपना भविष्य पता चल सकता है। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक शास्त्र में डेट ऑफ बर्थ का खास महत्व है। जो व्यक्ति के फ्यूचर, व्यक्तित्व, वर्तमान और भूतकाल के बारे में बताता है। चलिए जानते हैं अक्टूबर में जन्में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 तारीख के लोगों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा।

मूलांक 1 और 7

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ 1 या 7 है, उन लोगों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यहां तक कि पार्टनर से बड़ा झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण घर में तनाव का वातावरण रहेगा। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अनुकूल अंक: 4

अनुकूल दिन: गुरुवार

---विज्ञापन---

शुभ रंग: हरा

मूलांक 3 और 4

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का जन्म अक्टूबर माह में तीन या चार तारीख को हुआ है, उनके लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ते में हलचल आएगी, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। अविवाहित लोगों को भी प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है। कार्यस्थल पर भी आपकी गलतियों के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकता है।

---विज्ञापन---

अनुकूल अंक: 6

अनुकूल दिन: सोमवार

---विज्ञापन---

शुभ रंग: काला

मूलांक 2 और 5

जिन लोगों का जन्म अक्टूबर माह में 2 या 5 तारीख को हुआ है, उन लोगों के लिए ये माह कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। 6 ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा असर मूलांक 5 के लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा, जिसके कारण लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा ऑफिस में भी माहौल आपके अनुकूल नहीं रहेगा, जिसके कारण मन विचलित रहेगा।

---विज्ञापन---

अनुकूल अंक: 3

अनुकूल दिन: रविवार

---विज्ञापन---

शुभ रंग: भूरा

मूलांक 6 और 8

मूलांक 6 या 8 के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ-कुछ मामलों में अनुकूल रहेगा। समझदारी दिखाएंगे, तो रिश्तों में निकटता आएगी। अन्यथा लड़ाई होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा माह के आखिरी हफ्ते में जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिससे पुराने मतभेद दूर होंगे।

---विज्ञापन---

अनुकूल अंक: 5

अनुकूल दिन: शनिवार

---विज्ञापन---

शुभ रंग: पिंक

मूलांक 9

मूलांक 9 के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास रहेगा। पुरानी बातों को भुलाकर पार्टनर से बातचीत करने का प्रयास करेंगे, तो सब कुछ सही रहेगा। लव लाइफ में कुछ ऐसे बदलाव आ सकते हैं, जो आपके लिए काफी चौकाने वाले होंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से ये महीना अनुकूल रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

अनुकूल अंक: 9

अनुकूल दिन: मंगलवार

---विज्ञापन---

शुभ रंग: गोल्डन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: गुरु वक्री और शनि मार्गी का 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी हर काम में सफलता!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 27, 2024 10:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola