Kaalchakra: 2025 में लक्ष्मी पूजा से दूर होगी पैसों की कमी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें मंगल मुहूर्त

Kaalchakra News24 Today: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए साल 2025 में कई मंगल मुहूर्त हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ होता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मां लक्ष्मी की पूजा करने के शुभ मुहूर्त और तिथियों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कौन-सा दिन है शुभ?

लक्ष्मी साधना के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ होता है। इसमें शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की उपासना के लिए श्रेष्ठ है। साल 2025 में यदि आप मां लक्ष्मी की उपासना करने जा रहे हैं, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन से ही पूजा आरंभ करें। रविवार, मंगलवार या शनिवार को लक्ष्मी साधना शुरू करना निषेध माना जाता है।

विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन की शुभ तिथियां

साल में शारदीय और चैत्र नवरात्रि आती हैं। मां शक्ति की उपासना और साधना के लिए साल की दोनों नवरात्रि महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि मां की उपासना के लिए शुभ होती है। ये 10 तिथियां लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ और अनुकूल हैं। इन तिथियों में मां लक्ष्मी की उपासना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा के लिए कौन-सा लग्न है शुभ?

  • मेष लग्न में लक्ष्मी साधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
  • वृषभ लग्न एक स्थिर लग्न होता है।
  • मिथुन लग्न में लक्ष्मी साधना या कोई और अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।
  • कर्क लग्न बहुत ही शुभ होता है। इसमें शुरू की गई कोई भी पूजा-साधना सफल होती है।
  • सिंह लग्न भी शुभ होता है। इस लग्न में साधना करने से बुद्धि का विकास होता है।
  • कन्या लग्न में भी लक्ष्मी साधना की जा सकती है।
  • तुला लग्न सर्वश्रेष्ठ लग्न है, जिसमें गाय लक्ष्मी साधना और पूजन करना चाहिए। इसके अलावा ये सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाला है।
  • वृश्चिक लग्न में शुरू की गई साधना श्रेष्ठ होती है।
  • धनु लग्न में किसी भी देवी-देवता की साधना शुरू करना उचित नहीं होता है।
  • मकर लग्न में साधना करना शुभ और पुण्यदायक होता है।
  • कुंभ लग्न में लक्ष्मी साधना करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • मीन लग्न में साधना करने से अशुभ प्रभाव मिलता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अन्य मंगल मुहूर्त के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ