Kaalchakra: सड़क पर पड़ी इन 5 चीजों को लांघने से हो सकते हैं बर्बाद! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: सड़क पर कई बार कुछ ऐसी चीजें पड़ी होती हैं, जिन्हें लांघने से व्यक्ति का भाग्य कमजोर होता है। साथ ही उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें लांघने से व्यक्ति बर्बाद हो सकता है।

Kaalchakra News24 Today

इन चीजों को लांघने से हो सकते हैं कंगाल!

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ-अशुभ से जुड़ी मान्यताओं का खास महत्व है। जहां कुछ लोग इन बातों पर विश्वास करते हैं, तो कुछ इन्हें अनदेखा करना पसंद करते हैं। कभी न कभी आपने भी अपने बड़ों को ये कहते हुए सुना होगा कि सड़क पर ध्यान से चलना, चौराहे के बीच में मत चलना, सड़क पर पड़ी इन चीजों पर पैर नहीं रखना आदि-आदि। कुछ लोगों के लिए ये बातें महज मिथ हो सकती हैं। लेकिन शास्त्रों में इनके अशुभ प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लांघने से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो सकता है।

विज्ञापन

नाली का पानी

नाली के पानी को लांघने से बचना चाहिए। घर की नालियों से नहाने के बाद जो साबुन वाला पानी निकलता है, उसको भूलकर भी नहीं लांघना चाहिए। नाली का पानी अपवित्र और गंदा होता है। इससे शरीर में नेगेटिविटी बढ़ती है।

विज्ञापन

बाल

सड़क पर पड़े बालों को नहीं लांघना चाहिए। बाल तंत्र और टोटके के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। जब भी आपको सड़क पर बालों का गुच्छा दिखे, तो उसे भूलकर भी न लांघे। इससे आपके जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है।

मृत जानवरों के शरीर या हड्डियां

सड़क पर पड़े मृत जानवरों के शरीर या हड्डियों को नहीं लांघना चाहिए। ऐसा हो भी जाए, तो अपने ऊपर गंगाजल छिड़के या घर जाकर स्नान जरूर करें।

विज्ञापन

नींबू-मिर्ची

सड़क या चौराहे पर पड़े नींबू-मिर्ची के ऊपर से नहीं निकलना चाहिए। यदि आप नींबू-मिर्ची को लांघते हैं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत और किस्मत पर पड़ सकता है।

गंदे कपड़े

सड़क पर पड़े गंदे कपड़ों को भी कभी नहीं लांघना चाहिए और उन्हें भूलकर भी स्पर्श न करें। इससे आपका भाग्य कमजोर हो सकता है। इसके अलावा जीवन में भी परेशानियां आती रहेंगी।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि सड़क पर पड़ी और किन चीजों को नहीं लांघना चाहिए, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ