Kaalchakra Today: हर एक दिन एक समान नहीं होता है। कभी कोई दिन अच्छा होता है तो कभी दिनभर व्यक्ति परेशान रहता है। हालांकि जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर व्यक्ति को भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पता चल सकता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि जन्म कुंडली में कौन-से ग्रहों के दोष से दुर्घटना योग बनता है। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि व्यक्ति के साथ किस तरह की घटना कब होती है।
ये ग्रह देते हैं अनहोनी के संकेत
- 8वें भाव में मंगल नीच या वक्री होकर शनि से प्रभावित हो तो हड्डी टूटने या अचानक ऑपरेशन होने के योग बनते हैं।
- कुंडली के छठे या आठवें भाव में मंगल, शनि या केतु के साथ हो तो ऐसे में व्यक्ति को धारदार चीजों, मशीनों या औजारों से चोट लग सकती है।
- मंगल-केतु या मंगल-राहु की युति मेष, सिंह या धनु राशि में हो तो आग, गैस लीक, सिलेंडर फटने या किसी विस्फोटक के कारण दुर्घटना हो सकती है।
- जन्म कुंडली में मंगल तीसरे, चौथे, आठवें या 12वें भाव में हो और मंगल की राहु या शनि से युति हो या मंगल पर राहु-शनि की दृष्टि हो तो तेज गति, लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो सकती है।
- 12वें भाव में मंगल राहु या केतु के साथ हो तो ऊंचाई से गिरने के कारण दुर्घटना हो सकती है।
- राहु का 12वें भाव से संबंध हो या राहु 12वें भाव में गोचर कर रहा हो तो विदेश में या घर से दूर दुर्घटना के योग बनते हैं।
- मंगल छठे, आठवें या 12वें भाव में हो या मंगल-चंद्रमा की युति हो तो लड़ाई-झगड़े, क्रोध या हिंसा के कारण चोट लग सकती है।
- कुंडली में राहु-मंगल की युति के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ये दुर्घटनाएं तेज गति या नशे में गाड़ी चलाने के कारण भी हो सकती हैं।
यदि आप अनहोनी के अन्य संकेतों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
9 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
12 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
12 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
14 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
18 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines