Kaalchakra Today 23 May 2026: आज 23 मई 2026, दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है. ध्रुव, व्याघात और हर्षण योग रहेगा. विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. आज के कालचक्र में धन प्राप्ति के उपायों के बारे में जानते हैं. आप इन उपायों को करते हैं, तो समझ लें कि आपके ऊपर पैसा बरसने वाला है. इसके बारे में विस्तार से कालचक्र में जान सकते हैं. आज 23 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
धन प्राप्ति के लिए उपाय
धन की बढोतरी के लिए आप 14 मुखी रुद्राक्ष को सोने में जड़वाकर गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करके गले में धारण करें. आप इसे सोमवार के दिन धारण करें. इस उपाय को करने से धन लाभ होगा. आपके पास धन आता है, लेकिन खर्च हो जाता है और सम्मान नहीं मिल रहा है, तो घर की उत्तर दिशा में स्फटिक श्री यंत्र स्थापित करें. आप इस स्फटिक श्री यंत्र की रोजाना पूजा करें. इससे आपको शुभ फल मिलेंगे.
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए उपाय
घर में सदा मां लक्ष्मी का वास बना रहे इसके लिए आपको पीपल की छाया में खड़े होकर जल चढ़ाना चाहिए. आप इस दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. इस उपाय को शनिवार के दिन करना बेहद शुभ होता है. शनिवार की शाम इस उपाय को करने से ऋण, रोग और दरिद्रता का नाश होता है. इससे बीमारियों, गुप्त शत्रुओं और आर्थिक तंगी से राहत मिलती है. इस सभी के साथ ही पूर्णिमा के दिन व्रत करना चाहिए और चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए. पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य करें.
इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.