Kaalchakra: कंगाल बना सकते हैं 7 अशुभ योग, समय रहते करें उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: व्यक्ति की कुंडली में कई शुभ-अशुभ योग होते हैं जो उसके जीवन को प्रभावित करते हैं. कुंडली में कई ऐसे अशुभ योग होते हैं जिनके कारण व्यक्ति कंगाल हो जाता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि कौन से अशुभ योग कंगाली का कारण बनते हैं.

Kaalchakra

Kaalchakra Today 27 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है इसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा. एकादशी तिथि देर रात 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वादशी तिथि लगेगी. आद्रा नक्षत्र से दिन की शुरुआत होगी इसके बाद रहेगा इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र नक्षत्र शुरू होगा. दिनभर आयुष्मान योग और इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा. आज आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी है.

विज्ञापन

आज 27 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, व्यक्ति किन अशुभ योग के प्रभाव के कारण बर्बादा हो जाता है. यह अशुभ योग इंसाान की बर्बादी का कारण बनते हैं. कुंडली में ऐसे 7 अशुभ योग के बारे में बताया गया है. आपको इनके प्रभाव से बचने के लिए उपाय करने चाहिए. इनका उपाय कर लेने से आप अशुभ प्रभाव से बचे रह सकते हैं.

विज्ञापन

ग्रहण योग

कुंडली में किसी भी भाव में चंद्रमा के साथ राहु या केतु के होने से ग्रहण योग बनता है. इसमें सूर्य के जुड़ जाने से व्यक्ति और भी अधिक परेशान रहता है. इसके कारण मानसिक तनाव होता है. ग्रहण योग के कारण काम में बदलाव होता रहता है और व्यक्ति नौकरी और शहर बदलता रहता है. ग्रहण योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सूर्य और चंद्रमा की उपासना करनी चाहिए. इसके साथ ही आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए.

चांडाल योग

व्यक्ति की कुंडली के किसी भाव में देवगुरु बृहस्पति के साथ राहु का होना चांडाल योग बनाता है. इसे गुरु चांडाल योग भी कहते हैं. इसका प्रभाव शिक्षा और धन पर पड़ता है. गुरु चांडाल योग के कारण शिक्षा में असफलता मिलती है. इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गुरुवार के दिन पीली दालों का दान करें. गुरुवार को व्रत रखें.

विज्ञापन

यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ