Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, कब है रंग पंचमी? जानिए सटीक तारीख और इसका महत्व

Rang Panchami 2026: होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि, रंग पंचमी पर देवी-देवता रंग-गुलाल खेलने के लिए धरती पर आते हैं. इस दिन लोग भगवान को रंग-गुलाल अर्पित करते हैं.

Rang Panchami 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Rang Panchami 2026: होली का पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाते हैं. फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन धुलेंडी यानी रंगोत्सव होता है. होलिका दहन इस वर्ष 3 मार्च को होगा और 4 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी. होली के बाद रंग पंचमी का पर्व मनाते हैं. यह होली के ठीक पांच दिनों बाद होता है. इस साल रंग पंचमी कब मनाई जाएगी और इस दिन का क्या महत्व है चलिए जानते हैं?

कब है रंग पंचमी 2026? (Rang Panchami 2026 Kab Hai)

रंग पंचमी का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. पंचमी तिथि की वजह से ही इसे रंग पंचमी कहते हैं. चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 7 मार्च को शाम 7 बजकर 17 मिनट से लेकर 8 मार्च की शाम को 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि को महत्व देते हुए रंग पंचमी 8 मार्च 2026, दिन रविवार को मनाई जाएगी. देश में कई जगहों पर रंग पंचमी के दिन होली उत्सव का समापन होता है.

विज्ञापन

रंग पंचमी का महत्व (Rang Panchami Significance)

रंग पंचमी का पर्व होली की तरह ही मनाया जाता है. रंग पंचमी पर भक्त देवी-देवताओं को गुलाल लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि, रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण होली खेला करते थे. रंग पंचमी पर देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने के लिए आते हैं. इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा का महत्व होता है. भक्त भगवान के साथ होली खेलते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं.

रंग पंचमी 2026 पूजा विधि (Rang Panchami Puja Vidhi)

रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा का महत्व होता है. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. सूर्य को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल की सफाई कर चौकी लगाएं और इसके ऊपर पीला कपड़ा बिछाएं. राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें और भगवान को तिलक लगाएं. भगवान के चरणों में गुलाल अर्पित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं और आरती करें. इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ