---विज्ञापन---

नौकरी, करियर और व्यापार पर नेगेटिव असर, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लगा ‘ज्वालामुखी योग’ का ग्रहण

Jyeshth Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के स्नान और दान-पुण्य 22 जून को किए जाएंगे। इस तिथि को ज्वालामुखी योग बनने से जीवन में अशुभता बढ़ने के योग बन रहे हैं। इसके असर से नौकरी, करियर और व्यापार पर नेगेटिव असर पड़ने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये असर किस प्रकार के होंगे?

---विज्ञापन---

Jyeshth Purnima 2024: भगवान विष्णु को समर्पित जयेष्ठ पूर्णिमा हिन्दू धर्म की एक महत्वपूर्ण और शुभ पूर्णिमा है। साल 2024 में यह दो तिथियों को पड़ रही है। 21 जून को जहां ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा गया है, वहीं पूर्णिमा का स्नान और दान-पुण्य 22 जून किए जाएंगे। सनातन पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की स्नान-दान के दिन यानी 22 जून को ‘ज्वालामुखी योग’ का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग को शुभ नहीं होता है और इसका जीवन पर गहरा असर होता है। आइए जानते हैं, इस खतरनाक योग के असर से जातक (व्यक्ति) की नौकरी, करियर और व्यापार पर क्या नेगेटिव असर होने की संभावना है?

नौकरी पर असर

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बने ज्वालामुखी योग से नौकरीपेशा जातकों के जीवन में मानसिक अशांति और तनाव बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल या ऑफिस में कलीग (सहकर्मी) से कहासुनी हो सकती है। विवाद बढ़ने पर आपके ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप लग सकता है। अधिकारियों से दूरी बढ़ेगी। वे आपके काम से असंतुष्ट हो सकते हैं। आपका तबादला आपकी अनचाही जगह पर भी होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी। बॉस से मनमुटाव हो सकता है। प्रमोशन और इन्क्रीमेंट रुक सकता है।

---विज्ञापन---

करियर पर असर

इस अशुभ योग के असर से करियर पर भी नेगेटिव असर होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों का मन पढ़ाई से उदासीन रह सकता है। क्लास अटेंड करने मन नहीं करेगा। प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं होंगे। किसी सीनियर से मनमुटाव बढ़ सकता है। सहपाठियों (क्लासमेट) से झगड़ा होने की संभावना है। खराब रिजल्ट आने से टीचर की निगाह में नीचे गिर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे जातकों को धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। कॉम्पीटिटिव एग्जाम में सेलेक्शन न होने मन दुखी हो सकता है।

व्यापार पर असर

ज्वालामुखी योग का सबसे अधिक नकारात्मक असर आर्थिक कार्य और व्यापार पर होने के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से धन प्रबंधन में परेशानी बढ़ सकती है। कच्चे माल और मशीनरी सामान की आपूर्ति में बाधा आने योग हैं। अच्छे स्टाफ काम छोड़कर जा सकते हैं, जिसका सीधा असर प्रोडक्ट की क्वालिटी और प्रोडक्शन पर पड़ेगा। लाभ का मार्जिन घटने से व्यापार में मंदी आ सकती है। सप्लाई किए गए माल की बिलिंग रुकने से धन संकट गहरा हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में नुकसान होने योग हैं। पार्टनर से विवाद हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  इन ग्रहों के कारण समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, करें ये उपाय

ये भी पढ़ें: घर में राहु का वास तो न हों निराश, 3 चीजें यहां रखें, छूमंतर हो जाएगी नेगेटिव एनर्जी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 21, 2024 04:51 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola