Wealth Vastu Tips: घर में रखें ये 5 चीजें, बरसेगी कुबेर की कृपा; नौकरी और बिजनेस से बरसेगा धन

Wealth Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 5 चीजें रखने से धन और सफलता की गति बढ़ जाती हैं. ये वस्तुएं मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करती हैं, जिससे नौकरी या बिजनेस में तरक्की और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित होती है. आइए जानते हैं, क्या हैं ये 5 चीजें, जिससे जीवन में तरक्की होती है?

Wealth-Vastu-Tips

Wealth Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की कुछ चीजें जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता लाने का कार्य करती है. सही दिशा और सही विधि से रखी गई वस्तुएं घर का वातावरण सकारात्मक बनाती हैं. नीचे बताई गई 5 चीजें धन वृद्धि से जुड़ी मानी जाती हैं. मान्यता है कि ये 5 चीजें धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को बेहद प्रिय होते हैं, जिससे नौकरी हो या बिजनेस, सफलता और धन की बरसात होती है.

विज्ञापन

भगवान गणेश की मूर्ति

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. घर में गणेश जी की मूर्ति का होना शुभ संकेत माना जाता है. गणेश जी की स्थापना से काम में आ रही रुकावट दूर होती है. नौकरी और व्यापार से जुड़े कार्य सरलता से आगे बढ़ते है. मूर्ति को साफ स्थान पर और शांत वातावरण में रखें.

विज्ञापन

नारियल का महत्व

हिंदू परंपरा में नारियल को श्रीफल कहा जाता है. जिस घर में नारियल रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. रसोई या पूजा स्थान में नारियल रखने से धन से जुड़ी परेशानी कम होती है. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी शांत करता है.

मंदिर में शंख

शंख को घर के मंदिर में रखना बहुत शुभ माना जाता है. शंख सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. नियमित रूप से शंख की सफाई करने से वास्तु दोष कम होता है. घर का माहौल शांत रहता है और परिवार में सुख बना रहता है.

विज्ञापन

लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

धन की कमी से जूझ रहे लोगो के लिए मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर लाभकारी मानी जाती है. तस्वीर को उत्तर दिशा या पूजा स्थल में लगाया जाता है. इससे धन के स्रोत मजबूत होते है और खर्च पर नियंत्रण आता है.

विज्ञापन

पूजा स्थान पर बांसुरी

बांसुरी को सुख और मधुरता का प्रतीक माना जाता है. पूजा स्थल में बांसुरी रखने से घर में प्रेम और संतुलन बढ़ता है. यह तनाव को कम करती है और मन को स्थिर बनाती है.

इनका भी रखें ध्यान

घर का उत्तर भाग साफ और हल्का रखें. इस दिशा को धन की दिशा माना जाता है. यहां भारी सामान रखने से बचाव करें. घर में नियमित रोशनी और हवा का प्रवाह जरूरी है. टूटे हुए बर्तन या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर से हटा देना लाभकारी माना जाता है. पानी से भरा साफ कलश या छोटा फव्वारा उत्तर या पूर्व दिशा में रखा जा सकता है. यह धन की गति को सक्रिय करता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ