Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि 2026 कब है? नोट कर लें घटस्थापना से लेकर नवमी तक की पूरी डिटेल

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है, जो चैत्र महीने में मनाया जाता है और राम नवमी के साथ समापन होता है। आइए जानते हैं, इस वर्ष यह कब से कब तक है और इसके लिए घटस्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा?

Chaitra-Navratri-2026-Date

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है, जो चैत्र महीने में मनाया जाता है, जानिए यह कब से कब तक है और घटस्थापना का मुहूर्त क्या है?

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि भी कहते हैं, जो देवी दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह चैत्र महीने में मनाया जाता है, जो प्रायः मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है। इस त्योहार में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और इसका समापन राम नवमी त्योहार से होता है। चैत्र नवरात्रि त्योहार वसंत ऋतु के आगमन, मौसम के नवीनीकरण और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। चैत्र नवरात्रि 2026 कब है, महत्व और घटस्थापना का मुहूर्त क्या है?

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि 2026 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च, 2026 को है। इस दिन प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 06:52 ए एम बजे से होगी, इसलिए चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी इसी दिन होगी और और समापन 27 मार्च, 2026 को होगा। इसी दिन भगवान का जन्मदिन राम का राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि 2026 घटस्थापना मुहूर्त

घटस्थापना नवरात्रि के प्रमुख अनुष्ठानों में से एक है और यह पर्व के आरंभ का प्रतीक मानी जाती है। शास्त्रों में नवरात्रि के प्रथम दिन या निर्धारित समय में घटस्थापना करने का विशेष महत्व बताया गया है। चैत्र घटस्थापना इस वर्ष बृहस्पतिवार, 19 मार्च 2026 को होगी।

घटस्थापना का मुख्य मुहूर्त सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 50 मिनट है। इसके अलावा यह शुभ अनुष्ठान अभिजित मुहूर्त में भी कर सकते है, जो दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 48 मिनट है।

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि 2026 की पूजा-सूची:

19 मार्च 2026 (गुरुवार): घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा – नवरात्रि का पहला दिन।
20 मार्च 2026 (शुक्रवार): ब्रह्मचारिणी पूजा (सिंधारा दूज)।
21 मार्च 2026 (शनिवार): चंद्रघंटा पूजा।
22 मार्च 2026 (रविवार): कूष्माण्डा पूजा (वासुदेव चतुर्थी)।
23 मार्च 2026 (सोमवार): स्कंदमाता पूजा (नाग पूजा)।
24 मार्च 2026 (मंगलवार): कात्यायनी पूजा (स्कंद षष्ठी)।
25 मार्च 2026 (बुधवार): कालरात्रि पूजा (महा सप्तमी)।
26 मार्च 2026 (गुरुवार): महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा)।
27 मार्च 2026 (शुक्रवार): नवमी (राम नवमी) – नवरात्रि का समापन।

विज्ञापन

इस प्रकार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी और 28 मार्च को दशमी पूजा के साथ इसका पूर्ण समापन हो जाएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ