Plant Vastu Tips: मनी प्लांट से भी अधिक शुभ माना जाता है ये पौधा, लगाने से जल्द ही भरने लगती है खाली जेब

Plant Vastu Tips: घर में पौधे सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने के लिए भी लगाए जाते हैं. मनी प्लांट की तरह और और भी प्रभावशाली पौधे हैं, जो घर में धन, नौकरी और कारोबार में लाभ ला सकते हैं. यहां एक ऐसे ही पौधे की बात की गई है. आइए जानते हैं, यह पौधा कौन-सा है और इसे लगाने से क्या लाभ होता है?

plant-vastu-tips

Plant Vastu Tips: घर में पौधे लगाने का रिवाज केवल सजावट के लिए नहीं है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं. अगर आप मनी प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो क्रसुला प्लांट भी उसी श्रेणी में आता है. इसे जेड प्लांट या जेड ट्री भी कहा जाता है. चाइनीज वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में इसे मनी प्लांट से भी अधिक प्रभावशाली बताया गया है. आइए जानते हैं, इसे घर में लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

विज्ञापन

आर्थिक स्थिति सुधारने वाला पौधा

क्रसुला प्लांट को घर में लगाने से आर्थिक तंगी धीरे-धीरे कम होती है. यह पौधा पैसे के नए रास्ते खोलने में मदद करता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन घर में टिकता है. अगर आपकी जेब खाली रहती है तो यह पौधा आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

नौकरी और कारोबार में लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार केवल पैसों के लिए ही नहीं, बल्कि नौकरी और कारोबार में भी क्रसुला प्लांट लगाने से लाभ मिलता है. यह पौधा ऊर्जा को संतुलित करता है और सफलता की ओर मार्गदर्शन करता है. कारोबारियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

कहां लगाएं क्रसुला प्लांट?

क्रसुला प्लांट को घर के मेन गेट के दाहिनी ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन आने के अवसर बढ़ते हैं. इसे अच्छी तरह से पानी देना और साफ-सुथरा रखना भी जरूरी है. पौधे के आसपास गंदगी या धूल जमा नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

क्रसुला प्लांट की देखभाल

यह पौधा ज्यादा पानी का मांग नहीं करता है. बस समय-समय पर इसकी पत्तियों को साफ करें और सूरज की रोशनी पर्याप्त मात्रा में दें. यह छोटा सा पौधा भी घर की ऊर्जा बदल सकता है.
इसके अलावा, क्रसुला प्लांट को नीले या सफेद रंग के पॉट में रखने से और भी शुभता बढ़ती है.

विज्ञापन

छोटे बदलाव, बड़े फायदे

क्रसुला प्लांट केवल सजावट का हिस्सा नहीं है. यह घर में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. अगर आप आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव से परेशान हैं तो यह छोटा पौधा बड़ा असर डाल सकता है.

वास्तु शास्त्र की मान्यता

वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि घर में पौधों की मौजूदगी से न केवल वातावरण साफ रहता है, बल्कि यह मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है. क्रसुला प्लांट को घर में लगाकर आप अपने जीवन में नए अवसरों और खुशियों का स्वागत कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ