July Born People: कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे लोग? जानिए इनकी खासियत और अनोखी खूबियां

July Born People Personality Traits: हर महीने में जन्मे लोगों में अलग-अलग खूबियां और खासियत होती है. किसी के जन्म के महीने से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. आइये जुलाई में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं.

JULY.jpg

Photo Credit- News24GFX

July Born People Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने में जन्मे लोगों में कई खासियत होती हैं. आज साल के सातवें महीने जुलाई के बारे में बात करेंगे. जुलाई महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं. यह लोग मूडी स्वभाव के होते हैं. जुलाई का महीना कर्क और सिंह राशि का माना जाता है. इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह चंद्रमा और सूर्य हैं. ऐसे में जुलाई में जन्मे लोगों पर इन दोनों ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है. सूर्य और चंद्रमा के प्रभाव से इन लोगों में कई खासियत होती हैं. आइये जुलाई में जन्मे लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

जुलाई में जन्मे लोगों की खूबियां

केयरिंग और क्रिएटिव – जुलाई महीने में पैदा हुए लोग अक्सर केयरिंग और क्रिएटिव होते हैं. यह लोग राजा महाराजाओं की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं. सूर्य के प्रभाव से इन लोगों का कॉन्फिडेंस बहुत ही अच्छा होता है.

विज्ञापन

शांत स्वभाव – जुलाई में जन्मे लोगों का स्वभाव शांत होता है. यह लोग बोलने से अधिक सुनना पसंद करते हैं. यह हर किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं. अपने आप में जिंदगी जीना पसंद करते हैं. इन लोगों को मानसिक शांति पसंद होती है.

विज्ञापन

खूब करते हैं हंसी-मजाक – इन लोगों को हंसी-मजाक करना बहुत ही पसंद होता है. यह लोग अक्सर मजाकिया स्वभाव के होते हैं. इस कारण यह लोगों के बीच महफिल की जान बनते हैं. यह लोग दिल के साफ होते हैं. अक्सर दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं.

वफादार और भरोसेमंद – यह लोग रिश्तों को लेकर वफादार होते हैं. जुलाई महीने में पैदा हुए लोग भरोसेमंद होते हैं. इन लोगों की नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है. यह पैसों का अच्छा प्रबंधन करते हैं और फिजूलखर्च कम करते हैं.

विज्ञापन

जुलाई में पैदा हुए लोगों की कमजोरियां

जुलाई में जन्मे लोगों की कई कमियां भी होती हैं. यह लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं. इन लोगों का मूड जल्दी बदल जाता है. यह लोग कई बार जिद्दी स्वभाव के कारण अपनी बात पर अड़ जाते हैं. भावनाओं में बहकर फैसला लेना भी इनकी एक कमजोरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ