Gupt Navratri 2026: कब से हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत? जानिए सटीक तारीख और घटस्‍थापना मुहूर्त

Gupt Navratri 2026: साल में दो बार गुप्त नवरात्रि आती है. गुप्त नवात्रि आषाढ़ और माघ माह में आती है. अब आषाढ़ माह की नवरात्रि आ रही है. जुलाई महीने में आषाढ़ गुप्त नवारात्रि कब से कब तक है? इसकी सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

MAA DURGA.jpg

Photo Credit- News24GFX

Gupt Navratri 2026 Date and Time: मां दुर्गा और उनके स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए साल में 4 बार नवरात्रि आती है. इनमें से दो बार सामान्य नवरात्रि होती है, जब घरों में व्रत और पूजन करते हैं. दो बार गुप्त नवरात्रि होती है. यह गुप्त नवरात्रि तांत्रिक पूजा और साधना के लिए होती है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य नवरात्रि होती है. इसके अलावा माह और आषाढ़ नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होती है. अब आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि आ रही है. जुलाई महीने में गुप्त नवरात्रि का आरंभ कब हो रहा है, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

कब से है गुप्त नवरात्रि?

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 14 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 15 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए, प्रतिपदा तिथि 15 जुलाई को मान्य होगी. इस दिन से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा. गुप्त नवरात्रि का समापन 23 जुलाई 2026, दिन गुरुवार नवमी पर होगा. गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों अलग-अलग महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है.

विज्ञापन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 घटस्‍थापना मुहूर्त

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्‍थापना की जाती है. घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2026, दिन बुधवार को सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. इस दौरान घटस्‍थापना कर सकते हैं. नवरात्रि में पहले दिन घटस्‍थापना के जरिए ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा और देवी दुर्गा का घर में आह्वान कर बुलाया जाता है. कलश की स्थापना की जाती है. कलश में जल, आम के पत्ते और नारियल रखे जाते हैं. घटस्थापना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन

गुप्त नवरात्रि का महत्व

गुप्त नवरात्रि अन्य सामान्य नवरात्रि से अलग होती है. गुप्त नवरात्रि का समय साधना, मंत्र-जप, तंत्र साधना और दस महाविद्याओं की उपासना के लिए खास होता है. गुप्त नवरात्रि में की गई साधना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीघ्र फलदायी मानी जाती है. तांत्रिक या विशेष साधनाएं के लिए यह समय खास होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ