Jitiya Vrat 2025: नहीं रख सकती जितिया व्रत तो करें 3 उपाय, बढ़ेगी संतान की उम्र

Jitiya Vrat 2025 Upay: बच्चों की लंबी आयु और तरक्की के लिए हर साल माताएं जितिया व्रत रखती हैं। हालांकि, जो महिलाएं ये व्रत नहीं रखती हैं या रख पा रही हैं, वो कुछ विशेष उपाय भी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं जितिया व्रत के दिन संतानवती महिलाओं द्वारा किए जाने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Jitiya Vrat 2025 Upay

Credit- News 24 Gfx

Jitiya Vrat 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए जितिया व्रत का खास महत्व है, जिसे जिउतिया व्रत और जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में इस व्रत को रखने की परंपरा है। जितिया व्रत संतानवती महिलाओं द्वारा रखा जाता है जो कुल 3 दिन तक चलता है। व्रत के मुख्य दिन महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करके ओठगन की रस्म करती हैं और निर्जला उपवास का संकल्प लेती हैं। वहीं, व्रत के पहने दिन शाम में नहाय खाय होता है, जिसके दो दिन बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

विज्ञापन

यदि कोई संतानवती महिला जितिया व्रत नहीं रख सकती तो वो बच्चों की सलामती और तरक्की के लिए कुछ विशेष उपाय भी इस दिन कर सकती हैं। चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए जितिया व्रत के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

विज्ञापन

जितिया व्रत 2025 में कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक जितिया व्रत चलता है। साल 2025 में 13 सितंबर से जितिया व्रत का आरंभ होगा जिसके बाद 14 सितंबर को उपवास का संकल्प लिया जाएगा, जबकि 15 सितंबर को व्रत का पारण होगा।

विज्ञापन

जितिया व्रत के उपाय

  • यदि आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है या बार-बार उन्हें नजर लगती है तो जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। अब एक लाल कपड़े को सरसों के तेल में भिगोकर नारियल पर बांध दें। नारियल को भगवान जीमूतवाहन के चरणों में अर्पित करें और रात में किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इस दौरान अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें।
  • जितिया व्रत के दिन प्रात: काल में सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्रों का जाप करें। इसके बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। अब एक लाल कंपड़ा लें। उसके अंदर एक नारियल, एक इलायची, एक पान, एक सुपारी और मुट्ठी भर अक्षत को बांधकर कलावे से 16 गांठ लगा लें। अब इस कपड़े को केले के पेड़ या बरगद के पेड़ पर बांध दें। इस दौरान अपने बच्चे की लंबी आयु की कामना करें।
  • बच्चों की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए माताएं जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। साथ ही एक लाल कपड़ा लें, जिसके अंदर तिल और लौंग डाल लें। अब इसे भगवान जीमूतवाहन के चरणों में अर्पित करें। शाम में फिर से भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। पूजा करने के बाद बच्चे के दाएं हाथ की कलाई पर इस कपड़े को सूत्र की तरह बांध दें। इससे भगवान जीमूतवाहन उनकी रक्षा करेंगे और नकारात्मक चीजों से दूर रखेंगे।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सितंबर में इन राशियों पर होगी पैसों की बौछार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों की आमदनी का हाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ