Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Holi 2026: विश्व प्रसिद्ध है इस शहर की कपड़ा फाड़ होली, यहां देखने को मिलता है अनूठा नजारा

Holi 2026: होली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे ही राजस्थान का एक शहर है जहां की होली बहुत ही अनोखी है. यहां पर लोग होली पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ ही कपड़े फाड़ते हैं. होली पर यहां अनूठा नजारा देखने को मिलता है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 28, 2026 09:28
Holi 2026
Photo Credit- Social Media

Holi 2026: भारत हर जगह होली अलग ढंग से मनाई जाती है. मथुरा-वृंदावन की प्रसिद्ध होली के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन आज आपको ऐसी होली के बारे में बताने वाले हैं जो बेहद ही अनोखी है. राजस्थान के पुष्कर शहर में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है. यह होली सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी फेमस है. विदेशी पर्यटक भी इस होली में शामिल होने के लिए आते हैं. पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली का अपना अलग ही अंदाज है. पुष्कर में होली के रंगों के साथ खेलते हैं और मौज-मस्ती के लिए लोग एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं.

पुष्कर की फेमस कपड़ा फाड़ होली

राजस्थान के पुष्कर में वराह घाट और ब्रह्म चौक पर होली का माहौल देखते ही बनता है. वराह घाट और ब्रह्म चौक पर लोगों की भीड़ लगती है. यहां पर विदेशी पर्यटक भी इस उत्सव में शामिल होते हैं. डीजे की धुन पर लोग नाचते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ ही कपड़े फाड़ते हैं. होली खेलने के दौरान लोगों के बीच कपड़े फाड़ने की होड़ सी मच जाती है ऐसे में नजारा देखने जैसा होता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Narsimha Dwadashi 2026: आज है नृसिंह द्वादशी, इस खास स्तोत्र का करें पाठ, भय और संकट से मिलेगी मुक्ति

कब है होली? (Holi 2026 Date)

होली का पर्व इस साल 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा. 3 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन 4 मार्च को रंगोत्सव होगा. पुष्कर में होली का आयोजन 3 और 4 मार्च को किया जाएगा. आप इन दिनों होली पर पुष्कर के ब्रह्मा चौक और वराह घाट पर पारंपरिक उत्सवों में शामिल हो सकते हैं. पुष्कर में लोग रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेलते इसके बाद लोगों के बीच एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने की एक अनूठी होड़ मचती है. राजस्थान के पुष्कर की यह कपड़ा फाड़ होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 28, 2026 09:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.