Peepal Tree Beliefs: घर में पीपल के पेड़ का होना क्यों मानते हैं अशुभ और विपत्ति का कारण? जानें

Peepal tree Beleifs: पीपल का पेड़ जहां धार्मिक रूप से पूजनीय माना जाता है, वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में होना अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं, घर में पीपल उगाना क्यों नकारात्मक माना जाता है?

peepal-tree-beliefs

Peepal Tree Beliefs: पीपल का पेड़ भारत में धार्मिक आस्था का एक प्रमुख प्रतीक है। इसे भगवान त्रिदेव का स्वरूप माना गया है और इसकी पूजा विशेष रूप से शनिवार और अमावस्या को की जाती है। लेकिन जब यही पेड़ घर के भीतर या बहुत पास उग आता है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। आइए जानें इसकी वजहें…

विज्ञापन

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल का पेड़ घर में होना उचित नहीं है। इसका कारण यह है कि इसकी जड़ें बहुत गहरी और फैलने वाली होती हैं, जो घर की नींव को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं यह यह पेड़ ज्यादा नमी और छाया देता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है। यह माना जाता है कि इससे पारिवारिक विकास, तरक्की और स्वास्थ्य में रुकावट आती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता

मान्यता है कि पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है। इसे छूने, काटने या नुकसान पहुंचाने को पाप माना जाता है। इसलिए अगर यह घर में अपने आप उग आए, तो उसे हटाना भी धार्मिक रूप से संवेदनशील बन जाता है।

विज्ञापन

ऊर्जा के प्रवाह पर असर

पीपल का पेड़ अक्सर अपने आप उग आता है और जब उसे अनदेखा किया जाता है तो वह बढ़ता जाता है। मान्यता है कि इसके कारण घर में झगड़े, मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी जैसी चीज़ें बढ़ सकती हैं। खासकर यदि यह पूर्व या उत्तर दिशा में हो, तो वास्तु के अनुसार यह ऊर्जा के प्रवाह को अवरुद्ध करता है।

क्या पेड़ को काटा जा सकता है?

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को सीधे काटना निषिद्ध माना गया है। यदि किसी कारणवश इसे हटाना ज़रूरी हो, तो पहले इसकी विधिवत और शास्त्रीय रूप से पूजा की जाती है। फिर रविवार के दिन विशेष विधि से इसे हटाया जाता है। कहते हैं, अन्य दिनों में पेड़ काटना विपत्तियों को आमंत्रण देना माना जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ