Garuda Purana: रात में इन 3 जगहों पर जाने और 3 लोगों से मिलने से करें परहेज, वरना जीवन भर पड़ेगा पछताना!

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे स्थानों और लोगों के बारे में बताया गया है, जहां रात में जाना या उनसे मिलना ठीक नहीं रहता है। इससे आपके प्राणों पर भी संकट आ सकता है। आइए जानते हैं कि रात में किन 3 जगहों पर जाने और किन 3 प्रकार के लोगों से मिलने से परहेज कर करना चाहिए?

Garuda-Purana

Garuda Puran: सभी अठारह पुराणों में गरुड़ पुराण सबसे रहस्यमय है। इस पुराण में जीवन और मृत्यु के रहस्यों के साथ-साथ जीवन जीने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है। अनेक दृष्टिकोण से यह पुराण जितना विलक्षण है, उतना ही उपयोगी भी है। गरुड़ पुराण में जहां मृत्यु के बाद क्या होता है, पुनर्जन्म आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई है, वहीं जीवन जीने के उद्देश्य की काफी अच्छे से व्याख्या की गई है।

विज्ञापन

गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे स्थानों और कुछ ऐसे व्यक्तियों के बारे में बताया गया है, जहां रात के समय जाना और उनसे मिलना ठीक नहीं होता है, वरना प्राणों पर भी संकट आ सकता है। आइए जानते हैं कि रात में किन 3 जगहों पर जाने से बचना चाहिए और किन 3 प्रकार के लोगों से मिलने से परहेज कर करना चाहिए?

विज्ञापन

रात में इन 3 स्थानों जाने से बचें

BANYAN TREE ( FICUS BENGHALENSIS) - Kerala Naturals

विज्ञापन

श्मशान

श्मशान भूमि में मुर्दों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इसे न केवल नकारात्मक ऊर्जा बल्कि अमानवीय शक्तियों जैसे भूत, प्रेत, पिशाच आदि का वास स्थान माना गया है। गरुड़ पुराण में रात में यहां आने से मना किया गया है, ताकि कोई नकारात्मक शक्ति आप पर हावी आपके घर तक न पहुंच जाए। यह नियम कब्रिस्तान पर भी लागू होता है।

पीपल का पेड़

यूं तो हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को देवताओं का वास माना गया है। लेकिन रात में यहां देवता सो जाते है, तब शैतानी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। कहते हैं, रात के समय यहां अकेले जाने से व्यक्ति इन शैतानी शक्तियों के संपर्क में आ सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में तरह-तरह की अशुभ घटनाएं होने लगती हैं, प्राणों का भी संकट आ जाता है।

विज्ञापन

चौराहा

गरुड़ पुराण के मुताबिक़ चौराहे पर रात को अकेले खड़े रहना या बैठना अशुभ होता जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं, क्योंकि चौराहे पर कई रास्ते मिलने के कारण यहां कई प्रकार की ऊर्जाएं जमा हो जाती हैं, जिनमें से कुछ ऊर्जा नकारात्मक भी हो सकती है।

विज्ञापन

रात में इन 3 लोगों से मिलने से बचें

Unrecognizable Hacker Portrait Security Technology Crime Concept — Stock Photo © jamesteohart #222761750

चरित्रहीन व्यक्ति

गरुड़ पुराण के अनुसार रात में पापी, लंपट और कामी व्यक्तियों से नहीं मिलना चाहिए। ये लोग न केवल न केवल धन के लालची के होते हैं, बल्कि चरित्रहीन भी होते हैं। ये अपने स्वार्थ में फंसाकर आपको संकट में डाल सकते हैं। रात में इनसे मिलने से आप पर बदनामी का भी लांछन लग सकता है।

विज्ञापन

अधार्मिक या अनैतिक व्यक्ति

अधार्मिक या अनैतिक व्यक्ति धर्म और नैतिक मूल्यों से दूर होते हैं। इनसे केवल रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी दूर रहना चाहिए। इनके साथ रहने से आपके विचारों का भी पतन हो सकता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, इनके संपर्क में आने से आप भी अनैतिक कार्यों में लिप्त हो सकते हैं।

दुष्ट व्यक्ति

दुष्ट लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने में संकोच नहीं करते हैं। अक्सर रात में दुष्ट लोगों की दुष्टता की प्रवृत्ति अधिक बढ़ जाती है। लोग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की पीड़ा पहुंचा सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहने में ही भलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ