Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज से पलटेगी 3 राशियों की किस्मत, चित्रा नक्षत्र के स्वामी दिलाएंगे शोहरत और धन!

Hartalika Teej 2024 Rashifal: 6 सितंबर, 2024 को पड़ रही हरतालिका तीज व्रत के दिन एक साथ 4 शुभ योगों का संयोग हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 3 राशियों किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Hartalika-Teej-2024

Hartalika Teej 2024 Rashifal: साल 2024 का एक सबसे महत्वपूर्ण तीज व्रत ‘हरतालिका तीज’ 6 सितंबर को रखा जाएगा है। इस तीज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति के दीर्घायु होने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार की हरतालिका तीज व्रत के दिन एक साथ 4 शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह दिन बेहद खास हो गया है।

विज्ञापन

पहला, इस दिन शुक्रवार है, जो धन और समृद्धि के उपायों का दिन माना जाता है।

विज्ञापन

दूसरा, इन दिन का संयोग बेहद शुभ हस्त और चित्रा नक्षत्र से हो रहा है।

तीसरा, चित्रा नक्षत्र का संयोग शुभ रवि योग से बन रहा है।

विज्ञापन

चौथा, इसके अलावा इस दिन ब्रह्म योग और शुक्ल योग का संयोग भी बन रहा है।

हरतालिका तीज की तिथि पर चित्रा नक्षत्र उसके स्वामी देवता विश्वकर्मा का विशेष प्रभाव रहेगा। यूं तो इन सब शुभ योगों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 3 राशियों किस्मत पलट सकते है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

हरतालिका तीज 2024 राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरतालिका तीज के दिन बने शुभ संयोग बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। आपके रुके हुए काम में प्रगति होगी। आईटी, कम्प्यूटर, AI टेक्नोलॉजी से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए बढ़िया शुरू होने की संभावना है। कारोबार में विस्तार होगा, कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लाभ के मार्जिन में वृद्धि होगी। परिवार के हर तरफ अमन-चैन होगा। आपको स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उत्तम सिद्ध हो सकता है। इनकम नए स्रोत की तलाश पूरी हो सकती है। बेरोजगारों को जॉब मिल सकती है। प्राइवेट जॉब में लगे लोग, खास कर सेल्समैन अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। आपको तारीफ के साथ बोनस मिल सकता है। घर में शुभ कार्य होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर की हेल्प से रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि

हरतालिका तीज के दिन बने शुभ संयोग से तुला राशि के लोग भी काफी लाभ में रहेंगे। स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में अच्छा रैंक आएगा। नौकरी की तैयारी में जुटे जातक प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। कारोबार में अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के अच्छे काम से उनकी पहचान बढ़ेगी। अचानक धन मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ