पक्षियों को दाना-पानी देने से क्या सच में लगता है ग्रह दोष? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

अधिकतर लोग गर्मियों में अपने घर की छत व बालकनी पर पक्षियों के लिए पानी रखते हैं और समय-समय पर उन्हें दाना भी डालते हैं। माना जाता है कि इससे पुण्य मिलता है। लेकिन कुछ धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ग्रह दोष लगता है। चलिए जानते हैं पंडित सुरेश पांडेय का इस बारे में क्या कहना है।

Bird feeding Benefits

गर्मियों का मौसम चल रहा है, जिस दौरान मनुष्य से लेकर पशु-पक्षियों को परेशानी होती है। हालांकि व्यक्ति तो अपनी परेशानी को बोलकर दूर कर लेता है, लेकिन बेजुबान पशु-पक्षी कुछ कह नहीं पाते हैं। ऐसे में कई लोग पशु-पक्षियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनके खाने और पानी का इंतजाम करते हैं। जहां कुछ लोग अपनी छत पर पक्षियों के लिए पानी और बाजरा रखते हैं तो कुछ अपने घर की बालकनी पर पक्षियों के लिए खास व्यवस्था करते हैं।

विज्ञापन

अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि इससे पुण्य मिलता है, वहीं कुछ धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि अपने घर की छत और बालकनी पर पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम नहीं करना चाहिए। इससे ग्रह दोष लगता है। चलिए अब जानते हैं इस विषय पर प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने क्या कहा?

विज्ञापन

क्या पक्षियों को नहीं देना चाहिए दाना-पानी?

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर व छत पर पक्षियों के लिए पानी और दाने का इंतजाम करना चाहिए। इससे ग्रह दोष नहीं लगता है। बल्कि पुण्य मिलता है और ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम होता है।

विज्ञापन

पक्षियों को दाना-पानी देने के अन्य लाभ

  • कर्मों में सुधार होता है।
  • घर में सकारात्मकता का वास होता है।
  • पापों से मुक्ति मिलती है।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

राहु-बुध ग्रह से क्या है संबंध?

वहीं कुछ अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि अपने घर व छत पर पक्षियों को दाना-पानी देने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में पक्षियों का संबंध बुध ग्रह और छत का संबंध राहु ग्रह से बताया गया है। यदि आप अपनी छत पर पक्षियों के लिए दाना डालते हैं, तो इससे राहु और बुध ग्रह की युति बनेगी। राहु और बुध की युति का हर बार व्यक्ति के जीवन पर शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है, जिसके कारण उन्हें ग्रह दोष भी लग सकता है। लेकिन प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय का कहना है कि ये केवल मिथ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Itz Anu Shortz (@itz.anu2405)

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ