Samudrik Shastra: कान के आकार से खुलेगा पर्सनालिटी का राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. किसी व्यक्ति के कान की बनावट उसकी पर्सनालिटी से जुड़े कई राज खोलती है. चलिए जानते हैं कि, कान की बनावट से कैसे किसी के बारे में जान सकते हैं?

Samudrik Shastra

Photo Credit - Social Media

Samudrik Shastra: व्यक्ति के बारे में उसके शरीर की बनावट, अंगों के आकार, रेखाओं और हाव-भाव से काफी कुछ जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में इन सभी के बारे में बताया गया है. किसी व्यक्ति के कान के आकार से भी उसके बारे में जान सकते हैं. कान के अलग-अलग आकार और बनावट होने से व्यक्ति स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में संकेत मिलते हैं. कान लंबे, छोटे और मोटे होने पर इसका क्या अर्थ होता है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

छोटे कान वाले लोगों का स्वभाव

विज्ञापन

छोटे कान वाले लोग चतुर और बुद्धिमान माने जाते हैं. यह लोग कोई फैसला लेने से पहले सोच-विचार करते हैं. इन लोगों को जीवन में धन कमाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है. यह लोग थोड़े कंजूस होते हैं और पैसों को संभालकर रखते हैं.

लंबे कान वाले लोगों का स्वभाव

विज्ञापन

लंबे कान वाले लोग सौभाग्यशाली माने जाते हैं. यह लोग जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं. इन लोगों को पैसों की कमी नहीं होती है. यह दिमाग के तेज होते हैं यह जो भी काम करते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं. यह करियर में ऊंचाइयों को हासिल करते हैं.

विज्ञापन

मोटे कान वाले लोगों का स्वभाव

जिनके कान मोटे होते हैं वह लोग स्वभाव के बहुत ही कोमल होते हैं. यह धैर्य से काम लेते हैं. यह मुश्किल समय में घबराते नहीं हैं. मोटे कान वाले लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और धन कमाते हैं. इन लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है.

विज्ञापन

जुड़े कान वाले लोगों का स्वभाव

अगर कान नीचे से जुड़े हुए होते हैं तो ऐसे लोग काफी समझदार होते हैं. यह भावनात्मक तौर शक्तिशाली होते हैं. यह कोई फैसला भावनाओं में आकर नहीं बल्कि सोच-समझकर तर्क के आधार पर करते हैं. यह जीवन में सफलता हासिल करते हैं.

विज्ञापन

नुकीले कान वाले लोगों का स्वभाव

कई लोगों के कान ऊपर या नीचे से देखने में नुकीले होते हैं. ऐसे लोगो बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं. इन लोगों का भाग्य का साथ मिलता है. यह अच्छे लीडर बनते हैं और अपने बोलने से लोगों को प्रभावित करते हैं. इन लोगों के सोचने और समझने की शक्ति शानदार होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ