Surya Gochar 2026 Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे इन 3 राशियों की तकदीर, फरवरी में मिलेगा ट्रिपल फायदा

Surya Gochar 2026 Rashifal: ग्रहों के राजा यानी सूर्य देव फरवरी महीने में तीन बार गोचर करने वाले हैं. सूर्य के इस गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. सूर्य फरवरी में कब-कब गोचर करेंगे और इसका किन राशियों को लाभ होगा चलिए जानते हैं.

Surya Gochar 2026 Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य ग्रह के गोचर करने से कई राशियों को लाभ मिलेगा. फरवरी 2026 में सूर्य ग्रह तीन बार गोचर करेंगे. सूर्य एक बार राशि परिवर्तन और दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. ग्रहों के राजा सूर्य की स्थिति में यह बदलाव तीन राशियों का भाग्य बदलेगा. इससे इन राशियों के करियर और कारोबार में उछाल आएगा. फरवरी 2026 में सूर्य ग्रह कब-कब गोचर करेंगे और इसका किन राशियों को लाभ मिलेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

सूर्य का ट्रिपल गोचर

6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर सूर्य ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य का ग्रह परिवर्तन होगा. सूर्य का ग्रह परिवर्तन 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर होगा. सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार की शाम को 6 बजकर 39 मिनट पर सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करें.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों को नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा. आपको काम में सफलता मिलेगी इससे फायदा होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको नए अवसर मिलेंगे आप इनका लाभ उठाएं. अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें और जीवन में आगे बढ़ें.

विज्ञापन

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि वालों की कार्यक्षमता बढ़ेगी इससे फायदा होगा. आपको काम के नए अवसर मिलेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं. इससे आपको फायदा होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे. आपको आर्थिक लाभ होगा.

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के लोगों के लोगों को सूर्य के गोचर करने से लाभ होगा. करियर में तरक्की करेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. निवेश से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. फरवरी का महीना धनु राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ