Diwali Shubh Muhurat 2025: आज दिवाली की शाम किस समय करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन? अपने शहर अनुसार जानें शुभ मुहूर्त

Diwali Shubh Muhurat 2025: दिवाली पर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का खास महत्व है, जिसकी उपासना के बिना दीपावली की पूजा अधूरी मानी जाती है. चलिए जानते हैं शहर के अनुसार दिवाली की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में. साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि हर बार दिवाली पर शहर के अनुसार पूजा का मुहूर्त क्यों बदल जाता है.

Diwali Shubh Muhurat 2025

Credit- News24 Graphics

Diwali Shubh Muhurat 2025: देशभर में आज 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाई जा रही है. आज के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा की जाती है. साथ ही लक्ष्मी-गणेश के मंत्रों का जाप और आरती करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव आदि का स्थायी वास होता है. हालांकि, देवी-देवताओं की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए. इससे न सिर्फ घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, बल्कि भगवान भी बहुत ज्यादा खुश होते हैं.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 अक्टूबर 2025 को लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से लेकर रात 8:18 मिनट तक है, लेकिन शहर के अनुसार ये बदल सकता है. चलिए अब जानते हैं आज किस शहर में कब से कब तक लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

शहर के अनुसार दिवाली पूजन का समय

  • दिल्ली- शाम 07:08 से रात 08:18
  • नोएडा- शाम 07:07 से रात 08:18
  • गुरुग्राम- शाम 07:09 से रात 08:19
  • लखनऊ- शाम 06:56 से रात 08:04
  • भोपाल- शाम 07:16 से रात 08:20
  • इंदौर- शाम 07:23 से रात 08:27
  • उज्जैन- शाम 07:23 से रात 08:27
  • ग्वालियर- शाम 07:08 से रात 08:16
  • जबलपुर- शाम 07:06 से रात 08:10
  • वाराणसी- शाम 07:08 से रात 08:18
  • जयपुर- शाम 07:16 से रात 08:25
  • मेहंदीपुर- शाम 07:18 से रात 08:22
  • जैसलमेर- शाम 07:36 से रात 08:44
  • पुष्कर- शाम 07:22 से रात 08:30
  • उदयपुर- शाम 07:29 से रात 08:34
  • पटना- शाम 06:59 से रात 08:32
  • बनारस- शाम 05:25 से रात 05:54
  • प्रयागराज- शाम 06:55 से रात 08:01
  • कानपुर- शाम 06:59 से रात 08:07
  • अंबिकापुर- शाम 05:27 से रात 05:54
  • देहरादून- शाम 07:01 से रात 08:14
  • नैनीताल- शाम 07:02 से रात 08:14
  • अल्मोड़ा- शाम 06:56 से रात 08:08
  • ऋषिकेश- शाम 07:01 से रात 08:13
  • हरिद्वार- शाम 07:02 से रात 08:14
  • शिमला- शाम 07:03 से रात 08:17
  • चंपा- शाम 05:24 से रात 07:22
  • द्वारका- शाम 07:52 से रात 08:55
  • अमृतसर- शाम 07:12 से रात 08:26
  • लुधियाना- शाम 07:09 से रात 08:22
  • जालंधर- शाम 07:09 से रात 08:23
  • पटियाला- शाम 07:08 से रात 08:21
  • भावनगर- शाम 07:40 से रात 08:42
  • अम्बाजी- शाम 07:52 से रात 08:55
  • चंडीगढ़- शाम 07:06 से रात 08:19
  • मुंबई- शााम 07:41 से रात 08:41
  • पुणे- शाम 07:38 से रात 08:37
  • चेन्नई- शाम 07:20 से रात 08:14
  • मथुरा- शाम 07:08 से रात 08:17
  • बेंगलुरु- शाम 07:31 से रात 08:25
  • हैदराबाद- शाम 07:21 से रात 08:19
  • अहमदाबाद- शाम 07:36 से रात 08:40
  • फरीदाबाद- शाम 07:08 से रात 08:18
  • अंबाला- शाम 07:09 से रात 08:19
  • रोहतक- शाम 07:10 से रात 08:21
  • आगरा- शाम 07:07 से रात 08:16
  • मेरठ- शाम 07:05 से रात 08:16

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति

शहर के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त क्यों बदलता है?

शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार शुभ मुहूर्त तय किया जाता है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिन्न होता है. ऐसे में एक शहर के पूजा का शुभ मुहूर्त दूसरे से अलग होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ