Chanakya Niti: कभी नहीं टिकता है इन 3 तरीके से कमाया धन, जानें गलत कमाई का सच

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, क्या आपने कभी सोचा है कि धन कमाने के तरीके उसका टिकना तय करते हैं? आचार्य चाणक्य कहते हैं कि चोरी, धोखा या अन्याय से कमाया गया धन कभी स्थायी नहीं रहता है. आइए जानते हैं, अन्याय से अर्जित पैसा अंततः क्यों नष्ट हो जाता है?

kamai-ka-galta-tareeka-chanakya-niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, प्राचीन भारत के एक महान शिक्षक, अर्थशास्त्री और राजनीति के रणनीतिज्ञ थे. उनकी लिखी हुई चाणक्य नीति और अर्थशास्त्र आज भी नीति, प्रशासन और जीवन के नैतिक मार्गदर्शन के लिए अमूल्य स्रोत माने जाते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लिखा है कि गलत तरीकों से अर्जित धन कभी स्थायी नहीं होता. चाहे वह चोरी, धोखा या दूसरों का शोषण करके कमाया गया हो, इसका परिणाम हमेशा नकारात्मक होता है. चाणक्य नीति कहती है कि अन्याय से कमाया गया पैसा अधिकतम 10 साल तक टिक सकता है, उसके बाद इसका विनाश निश्चित है.

विज्ञापन

चोरी से कमाया धन

चोरी या झूठ बोलकर कमाया गया पैसा कभी लंबे समय तक इंसान के पास नहीं रहता. ऐसा धन अक्सर जरूरत के समय मदद नहीं करता. इसके अलावा, चोरी से कमाया धन आत्मा को भी अशांति देता है. इंसान भले ही थोड़ी देर खुश रहे, लेकिन भीतर से यह पैसे की वजह से कभी चैन नहीं देता है. यदि आप ईमानदारी से कमाते हैं, तो पैसा न केवल लंबे समय तक टिकता है बल्कि आपके घर और परिवार में भी बरकत आती है.

विज्ञापन

धोखे से कमाया धन

धोखे और छल-प्रपंच से कमाया पैसा भी स्थिर नहीं रहता. घर में, कारोबार में या समाज में, ऐसे कमाए गए धन पर भरोसा नहीं किया जाता. कभी-कभी इंसान आर्थिक रूप से तो सफल दिखता है, लेकिन विश्वास और सम्मान खो बैठता है. धोखा देकर कमाई करने वाले लोग अक्सर मानसिक तनाव में रहते हैं. उनका धन सिर्फ बाहर से दिखाई देता है, लेकिन अंदर से खाली होता है.

विज्ञापन

दूसरों का शोषण करके कमाया धन

चाणक्य ने साफ कहा है कि दूसरों का शोषण करके कमाया गया धन न केवल नाशवान होता है बल्कि इंसान की नैतिकता और सम्मान को भी नुकसान पहुँचाता है. फैक्टरी या व्यवसाय के मालिकों के लिए यह खासकर महत्वपूर्ण है. आपको बता दें कि शोषण से अर्जित पैसा कभी जीवन में सच्ची सफलता नहीं लाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ