Vastu Tips: शादीशुदा महिलाओं का इस दिशा में सोना है नुकसानदेह, जानें सेहत से जुड़े वास्तु नियम

Vastu Tips: घर की दिशाओं का वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व है। हर दिशा अपने ऊर्जा प्रभाव के कारण हमारे जीवन को प्रभावित करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा महिलाओं के लिए यह दिशा सोने के लिए सही नहीं मानी जाती है?

vastu-tips-for-woman-sleeping

Vastu Tips: घर की दिशाओं का वास्तु शास्त्र में बड़ा महत्व है। वास्तु के अनुसार, हर दिशा हमारी ऊर्जा को प्रभावित करती है। खासकर उत्तर-पश्चिम दिशा स्वास्थ्य और शक्ति से जुड़ी मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा महिलाओं के लिए यह सोने के लिए ठीक नहीं है? आइए जानते हैं, ऐसा क्यों है और इससे जुड़े वास्तु नियम क्या हैं?

उत्तर-पश्चिम दिशा का महत्व

उत्तर-पश्चिम दिशा ऊर्जा का केंद्र है। यदि यह दिशा सही ढंग से व्यवस्थित न हो, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में दोष होने पर मित्र शत्रु बन जाते हैं और संबंधों में तनाव आ सकता है।

क्यों है हानिकारक यह दिशा?

शादीशुदा महिलाओं को उत्तर-पश्चिम दिशा में सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर उनके मन में अलग घर बसाने की इच्छा पैदा हो सकती है और पारिवारिक जीवन में असंतुलन आ सकता है। यह दिशा भावनाओं और मानसिक ऊर्जा पर विशेष प्रभाव डालती है, इसलिए विवाहित महिलाओं के लिए यह नुकसानदेह हो सकती है। वहीं, कुवांरी कन्याओं के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है। इसे सोने से उनके विवाह का योग मजबूत होता है और मानसिक संतुलन बना रहता है।

घर में दिशा अनुसार कमरे का महत्व

  • यदि आपके घर में नौकर है, तो उसका कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • बच्चों की पढ़ाई के लिए उनकी स्टडी टेबल, चेयर आदि ईशान, उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें।
  • टेबल पर हमेशा लैम्प दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, ताकि पढ़ाई में ध्यान और ऊर्जा बनी रहे।

शौचालय और ऊर्जा संतुलन

शौचालय में बैठते समय हमेशा मुख दक्षिण या उत्तर की दिशा की ओर होना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का फैलाव कम होता है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

एक्वेरियम से बढ़ती है सकारात्मकत

उत्तर-पश्चिम दिशा में दोष होने पर इसे दूर करने के लिए फव्वारा या एक्वेरियम रखना चाहिए। इसमें आठ सुनहरी मछलियां और एक काली मछली होने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ