---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: शनिवार को भूलकर भी न खरीदें 5 चीजें! पंडित सुरेश पांडेय से जानें शनि दोष से कैसे बचें

Kaalchakra News24 Today: शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि को समर्पित है, जिस दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही होती है। चलिए आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन्हीं चीजों के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, जिस दिन उनकी उपासना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शनि दोष से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर शनि की अशुभ दृष्टि होती है, उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। आए-दिन उनके जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती रहती हैं। न तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है और न ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता है।

हालांकि कुछ उपायों को अपनाकर और कुछ बातों का ध्यान रखकर शनि के क्रोध से बचा जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शनिवार के दिन खरीदना नहीं चाहिए।

---विज्ञापन---

शनिवार के उपाय

लोहा

शनिदेव की कठोर दृष्टि से बचने के लिए शनिवार को न तो लोहा खरीदना चाहिए और न नही घर में लेकर आना चाहिए। दरअसल, शनिवार को लोहे से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। इसके बदले आप शनिवार को लोहे का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि लोहे का सामान दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

तेल

शनिवार को लोह के अलावा तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में बीमारियों का वास होता है। घर का कोई न कोई सदस्य हर समय बीमार रहता ही है। तेल खरीदने के अलावा इस दिन आप तेल का दान कर सकते हैं। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Moon Transit: 2024 खत्म होने से पहले जागेगी 3 राशियों की किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र ने किया गोचर

---विज्ञापन---

सरसों का तेल

यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार को काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी रोटी खिलाएं। इससे आपको शनिदेव का तो आशीर्वाद मिलेगा ही। साथ ही शनि दोष का प्रभाव भी कम हो जाएगा। लेकिन इस दिन सरसों का तेल खरीदना नहीं चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

नमक

शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक खरीदकर घर लाने से कर्ज बढ़ता है। परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसके अलावा घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

---विज्ञापन---

काले तिल

शनि की महादशा में आ रही परेशानियों को कम करने के लिए काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इसी के साथ जल में काले तिल मिलाकर शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। हालांकि शनिवार को काले तिल खरीदकर घर लाने और उसका सेवन करने से जीवन में परेशानियां आती हैं। बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं। किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 14, 2024 10:31 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola