---विज्ञापन---

Religion angle-right

आसानी से मिलेगी कामयाबी अगर अपनाएंगे ये 3 आदतें, Chanakya Niti में उल्लेख

Chanakya Niti: व्यक्ति की कुछ अच्छी आदतों की वजह से उसे कामयाबी मिलने में आसानी होती है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई व्यक्ति की उन तीन अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आप में हैं तो आप पर बुरी संगत का थोड़ा-सा भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य देश के योग्य सलाहकार और महान राजनेता होने के साथ-साथ कुशल कूटनीतिज्ञ भी थे। उन्हें मानव जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं से निकलने के दांव-पेंच आते थे। वो प्रत्येक परिस्थिति को पहले ही भांप लेते थे। लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने अपने इसी ज्ञान से “चाणक्य नीति शास्त्र” की रचना की थी। चाणक्य नीति शास्त्र की किताब में उन्होंने प्रेम, संबंध, नौकरी, करियर, सफलता, बुरी संगत और दोस्तों के अच्छे और बुरे दोनों पहलू के बारे में विस्तार से बताया है।

आज हम आपको चाणक्य के एक श्लोक के माध्यम से व्यक्ति की उन तीन अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर मनुष्य में हैं, तो उनके ऊपर बुरी संगत और आसपास के लोगों की गलत आदतों का थोड़ा-सा भी प्रभाव नहीं होगा। चलिए जानते हैं उन्हीं अच्छी आदतों के बारे में।

---विज्ञापन---

वाचः शौचं च मनसः शौचंमिन्द्रियनिग्रहः।
सर्वभूते दया शौचं एतच्छौचं पराऽर्थिनाम् ॥

  • मीठी बोली

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है कि जिन लोगों की मीठी वाणी यानी जो लोग हर समय दोस्तों व परिवारवालों से अच्छा व्यवहार करते हैं। कभी भी कोई ऐसी बात नहीं कहते हैं, जिससे सामने वाले का मन दुखी हो और उसे गुस्सा आए। ऐसे लोगों की आत्मा इतनी ज्यादा साफ होती है कि इन लोगों पर बुरी संगत को थोड़ा-सा भी प्रभाव नहीं पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन 3 लोगों से नहीं रखना चाहिए कोई संबंध, वरना जीवनभर रहेंगे परेशान!

---विज्ञापन---
  • मन की शुद्धता

मीठी बोली के अलावा मन की शुद्धता भी बहुत जरूरी है। चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों का मन शुद्ध होता है, जिनके मन में लालच, कपट, धोखाधड़ी और जलन का भाव नहीं होता है। अगर वो बुरी से बुरी संगत में भी रहते हैं, तो उन पर गलत संगत का बिल्कुल भी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अपने मन को शुद्ध रखना चाहिए।

  • भावनाओं को वश में रखना

मीठी बोली और मन की शुद्धता के अलावा हर एक व्यक्ति को अपनी भावनाओं को वश में रखना भी आना चाहिए। इससे न तो उन पर बुरी संगत का प्रभाव पड़ेगा और न ही उनके मन में गलत विचार आएंगे। साथ ही आप शांति से मन लगाकर अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत कर पाएंगे। इससे आपको जल्दी सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: अपनाएं 3 आदतें, कुल का नाम होगा रोशन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jun 11, 2024 05:00 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola