Chanakya Niti For Success: हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसका नाम देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी रोशन हो। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें अपनी ही कुछ गलत आदतों की वजह से कामयाबी मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा अच्छी आदतों को अपनाएं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के एक श्लोक के माध्यम से उन तीन अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में सफलता तो मिलेगी ही। साथ ही देश-विदेश में उनके कुल का भी नाम रोशन होगा।
अभ्यासाद्धार्यते विद्या कुलं शीलेन धार्यते।
गुणेन ज्ञायते त्वार्यः कोपो नेत्रेण गम्यते ॥
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है कि अगर आपको अपने कुल का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी रोशन करना है, तो आपने जो विद्या अर्जित की है या जो कुछ भी जीवन में सीखा है, उसकी रक्षा करें। ज्ञान की रक्षा आप केवल अभ्यास द्वारा कर सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए। अभ्यास को अगर आप अपनी आदत बनाते हैं, तो फिर आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है।
अभ्यास के अलावा अच्छे चरित्र से भी मनुष्य अपने कुल का नाम रोशन कर सकता है। अगर व्यक्ति का चरित्र अच्छा है, तो उसके सामने उच्च जाति में जन्म लेना या धन की अधिकता का कोई महत्त्व नहीं होता है, क्योंकि इंसान की पहचान उसके गुणों द्वारा की जाती है।
अभ्यास और अच्छे चरित्र के अलावा व्यक्ति को जीवनभर अच्छे कर्म करने चाहिए। चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से समझाने की कोशिश की है कि व्यक्ति के अच्छे कर्म की वजह से समाज में उसका मान-सम्मान बढ़ाता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में अच्छे कर्म करना न छोड़ें। इससे कुल में तो आपका नाम रोशन होगा ही। साथ ही जीवन में आपको सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।
आचार्य चाणक्य कौन हैं?
चाणक्य देश के महान राजनेता होने के साथ-साथ कूटनीतिज्ञ और योग्य सलाहकार भी थे। उन्हें समस्याओं से निकलने के प्रत्येक दांव-पेंच आते थे। वो हर एक परिस्थिति को पहले ही भांप लेते थे। मनुष्य जीवन के कल्याण के लिए उन्होंने “चाणक्य नीति शास्त्र” की रचना की थी। इस किताब में उन्होंने जिंदगी से जुड़ी हर एक परेशानी के समाधान के बारे में बताया है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।