Chaitra Navratri 2026 Date & Kalash Sthapana Muhurat: साल में कुल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें चैत्र नवरात्रि सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख है. कुल 9 दिन तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. साथ ही व्रत रखा जाता है. हालांकि, चैत्र नवरात्रि का आरंभ घर में कलश स्थापना के बाद होता है. कलश स्थापना को घटस्थापना भी कहते हैं, जो कि चैत्र नवरात्रि पर्व के पहले दिन की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पूजा विधि है. इसके जरिए मां दुर्गा को अपने घर में आमंत्रित किया जाता है.
चलिए जानते हैं इस बार किस दिन कलश स्थापना की जाएगी. साथ ही आपको चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के कैलेंडर और कलश स्थापना की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.
चैत्र नवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग चैत्र नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली रहती है. साथ ही भक्तों को भय, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
2026 में कब करें कलश स्थापना?
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है, जिस दिन ही कलश स्थापना की जाती है. इस बार 19 मार्च 2026 की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 20 मार्च की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा, जिस दिन कलश स्थापना होगी. वहीं, 9 दिन बाद यानी 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का समापन होगा, जिस दिन भगवान राम का जन्मदिन यानी राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- घटस्थापना मुहूर्त- सुबह 06:52 से सुबह 07:42
- घटस्थापना मुहूर्त (अभिजित)- दोपहर 12:04 से दोपहर 12:53
चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों का कैलेंडर
- 19 मार्च 2026 (गुरुवार): मां शैलपुत्री की पूजा, कलश स्थापना
- 20 मार्च 2026 (शुक्रवार): मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 21 मार्च 2026 (शनिवार): मां चंद्रघंटा की पूजा
- 22 मार्च 2026 (रविवार): मां कूष्माण्डा की पूजा
- 23 मार्च 2026 (सोमवार): मां स्कंदमाता की पूजा
- 24 मार्च 2026 (मंगलवार): मां कात्यायनी की पूजा
- 25 मार्च 2026 (बुधवार): मां कालरात्रि की पूजा
- 26 मार्च 2026 (गुरुवार): मां महागौरी की पूजा, अष्टमी पूजा
- 27 मार्च 2026 (शुक्रवार): मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी पूजा (राम नवमी)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
8 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
11 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
12 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
14 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
18 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines