---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में न करें ये 9 काम, झेलना पड़ सकता है देवी मां का प्रकोप

Chaitra Navratri 2025: इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ हो रही है। यह एक प्रत्यक्ष नवरात्रि है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। इस पावन पर्व के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा देवी माता रुष्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं, नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए?

---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि पर्व एक ऐसा खास त्योहार है, जब साधक और भक्त मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं। यह समय देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने जीवन में सकारात्मकता लाने का होता है। इसलिए इस पावन पर्व के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि पवित्रता का वातावरण कायम रह सके, अन्यथा हमें देवी मां का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, नवरात्रि में कौन-से काम करने से हर हाल में बचना चाहिए?

घर खाली न छोड़ें

नवरात्रि पूजा में घर में अखंड ज्योति जलाना एक विशेष परंपरा है। यदि आपने घर में अखंड ज्योति जलाई है, तो इसकी अच्छे से देखभाल जरूरी है। मान्यता है कि नवरात्रि पूजा वाले घर में देवी का वास होता है और इस दौरान यदि ज्योति बुझती है या घर खाली होता है, तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। देवी मां की कृपा बनी रहे इसलिए जरूरी है अखंड ज्योति 9 दिनों तक लगातार जलती रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

नींबू न काटें

प्रचलित परंपरा के मुताबिक़, नवरात्रि में नींबू काटने से बचना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है क्योंकि नींबू को अक्सर नकारात्मकता और बुरी शक्तियों से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए देवी पूजा के दौरान इनका उपयोग नहीं करना चाहिए, ताकि हम देवी मां के आशीर्वाद से वंचित नहीं रह सकें।

---विज्ञापन---

तामसिक भोजन न करें

नवरात्रि में तामसिक भोजन, जैसे मांसाहार, शराब आदि से बचना चाहिए। यह भोजन शरीर और मन दोनों को निष्क्रिय और नकारात्मक बनाता है, जो देवी मां की पूजा के उद्देश्य से मेल नहीं खाता है। इस पर्व में शाकाहारी और सात्विक भोजन को महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह शरीर को शुद्ध करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

काले कपड़े न पहनें

नवरात्रि के दौरान काले कपड़े पहनना नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है। काले रंग का संबंध आमतौर पर शोक और बुराई से होता है, इसलिए देवी मां की पूजा में इसे पहनने से बचना चाहिए। लाल, पीला, गुलाबी, सुनहरा या हरा जैसे शुभ रंग पहनना अच्छा होता है।

---विज्ञापन---

बाल न काटें

नवरात्रि के नौ दिनों में बाल काटना भी अच्छा नहीं माना जाता। यह न सिर्फ अपशकुन का संकेत है बल्कि देवी मां की उपासना के दौरान शारीरिक शुद्धता बनाए रखना जरूरी है। बाल काटने से हमारी धार्मिक ऊर्जा में भी कमी आती है।

बिस्तर पर न सोएं

यदि आप नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो आपको बिस्तर पर सोने से बचना चाहिए। व्रत के दौरान नींद को संयमित करना और स्वयं को मानसिक और शारीरिक रूप से शुद्ध रखना आवश्यक है। देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हमें संयम और साधना पर ध्यान देना चाहिए।

---विज्ञापन---

चमड़े का सामान न पहनें

यदि आप व्रती हैं, तो आपके लिए नवरात्रि में चमड़े के सामान का उपयोग और छूना निषेध है। यह देवी मां की पूजा के आदर्श के विपरीत है। चमड़ा न केवल तामसिक माना जाता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

किसी का अपमान न करें

नवरात्रि के दौरान देवी मां की पूजा और साधना का विशेष महत्व होता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान बड़ों का आदर करना चाहिए। उनका अपमान करने से देवी मां नाराज हो सकती हैं और इससे पूजा का पुण्य भी नष्ट हो सकता है।

---विज्ञापन---

क्रोध करने से बचें

इस पवित्र अवसर पर क्रोध से बचना चाहिए ताकि देवी मां की कृपा बनी रहे और वे हम पर आशीर्वाद बरसाएं। आपको बता दें कि गुस्सा करने से मन में नकारात्मकता आती है और देवी मां की पूजा में बाधा होती है। क्रोध से शांति और सद्भाव का वातावरण बिगड़ सकता है। इस दौरान अहंकार, झगड़े और नकारात्मक विचारों से भी बचना चाहिए।

नवरात्रि के दौरान इन विशेष बातों का पालन करने से हम देवी मां की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यह पर्व हमारे जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक शांति लाने का एक बेहतरीन अवसर है। इसलिए इस दौरान संयम, शांति और सकारात्मकता बनाए रखना चाहिए ताकि नवरात्रि के अवसर का पूरा लाभ मिल सके और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: विदुर नीति: इन 3 गलतियों से घर में नहीं टिकता है पैसा, कर्ज में डूब जाता है परिवार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 26, 2025 05:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola