ग्रहों को मजबूत करने के लिए नवरात्रि के दौरान घर में रखें इस पौधे की जड़, परेशानियों का होगा अंत!

Tulsi Ke Jad Ke Upay: क्या आप भी पैसों की कमी की समस्या से परेशान हैं? क्या आपके घर में भी छोटी से छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिसकी जड़ अगर आप अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

Tulsi Ke Jad Ke Upay

Tulsi Ke Jad Ke Upay: नवरात्रि के दिनों को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में घर में कुछ विशेष चीजें रखना लाभकारी होता है। आइए वास्तु शास्त्र में बताई गई उस पौधे की जड़ के बारे में जानते हैं, जिसे अगर आप नवरात्रि के दिनों में घर में रखते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति तो सही होगी ही। इसी के साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे सुधरने लगेगी।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में घर में तुलसी के पौधे की जड़ को रखना शुभ होता है। दरअसल, तुलसी के पौधे को शुद्ध माना जाता है। इसे घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं तुलसी की जड़ के उपायों के बारे में।

विज्ञापन

घर में रोज लड़ाई झगड़ा हो तो क्या करें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सबसे पहले तुलसी के पौधे की जड़ को गंगाजल से धो लें। फिर एक पीले कपड़े में तुलसी के पौधे की जड़ को रख दें और उसे धागे से बांध दें। इसके बाद उसको अपने घर के मंदिर में भगवान की तस्वीर या मूर्ति के सामने रख दें। माना जाता है कि इससे घर में लड़ाई-झगड़ नहीं होता है। इसके अलावा अगर परिवार वालों के बीच मनमुटाव होगा, तो वो भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

विज्ञापन

घर में बरकत के लिए क्या करना चाहिए?

अगर आपके घर में बरकत नहीं हो रही है। लगातार आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है, तो ऐसे में आप तुलसी की जड़ का एक उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोने के बाद लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मंदिर में रख दें।

कुंडली में ग्रहों को मजबूत करने के लिए क्या करें?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब व्यक्ति की कुंडली में ग्रह कमजोर होते हैं, तो इससे उसे जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी कुंडली में भी ग्रह कमजोर है, तो इसके लिए आप तुलसी की जड़ का एक उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोने के बाद उसे एक ताबीज में रख दें। फिर उस ताबीज को अपने घर के मंदिर में रख दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ