Buddha Temples: भगवान बुद्ध के 5 प्रसिद्ध मंदिर, जहां पर मिलती है मन को अपार शांति

Buddha Temples: वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 23 मई 2024 दिन गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा का व्रत है। मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा विधि-विधान से करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज इस खबर भगवान बुद्ध के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानने वाले हैं।

Buddha Temples In India
विज्ञापन

Buddha Temples In India:वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। भगवान बुद्ध की पूजा करने से मन को सुख-शांति मिलती है। आज इस खबर में बताने वाले हैं भगवान बुद्ध के ऐसे 5 मंदिर जहां जाने के बाद आपकी आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। तो आइए सभी 5 मंदिरों के बारे में संक्षेप में जानते हैं।

महाबोधि मंदिर

Mahabodhi Temple

विज्ञापन

महाबोधि मंदिर बिहार के गया जिला में स्थिति स्थित है। मान्यता है कि गया में भगवान बुद्धि ने बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी की थी। बोधगया में बोधि वृक्ष अभी भी मंदिर के अंदर मौजूद है। इस मंदिर में आने के बाद आपके मन को शांति मिलेगी। साथ ही सुकून का अहसास होगा।

सारनाथ मंदिर

Sarnath Temple

सारनाथ मंदिर वाराणसी के पास सारनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर भी बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वाराणसी के सारनाथ से ही भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।

विज्ञापन

द वाट थाई मंदिर

Wat Thai Temple

भगवान बुद्ध के आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है द वाट थाई मंदिर। यह मंदिर कुशीनगर में स्थिति हैं। इस मंदिर की बनावट और कलाकृति देखने में बेहद ही सुंदर और मनमोहक है। कहा जाता है कि द वाट थाई मंदिर किसी खजाने से कम नहीं है। इसमें बहुत सारे खजाने भरे हुए हैं।

विज्ञापन

रेड मैत्रेय मंदिर

Red Maitreya Temple

रेड मैत्रेय मंदिर में भगवान बुद्ध की 49 फुट लंबी ऊंची मूर्ति स्थापित हैं। यह मंदिर लेह में स्थित हैं। मान्यता है कि रेड मैत्रेय मंदिर थिकसे मठ का एक हिस्सा है। यह मंदिर भगवान बुद्ध की ऊंची प्रतिमा की वजह से ज्यादा प्रसिद्ध है।

विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर

Mahaparinirvan Temple

महापरिनिर्वाण मंदिर अपनी कलाकृति और आध्यात्मिकता की वजह से प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर में भगवान बुद्ध लेटे हुए हैं। इस मंदिर में भगवान बुद्ध की मनमोहक मूर्ति देखकर आप दंग ही रह जाएंगे। यह मंदिर कुशीनगर में स्थित हैं। यह स्थान भगवान बुद्ध के पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ