Dahi Cheeni Upay: शुभ काम से पहले दही-चीनी खाना क्यों जरूरी? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक कारण

Dahi Cheeni Upay: सनातन संस्कृति में किसी शुभ काम पर निकलने से पहले दही-चीनी खाकर निकलने परंपरा सदियों से बदस्तूर चली आ रही है। आइए जानते हैं, यह शुभ क्यों होता है, इस विश्वास के वे ज्योतिषीय और धार्मिक कारण, जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं?

Dahi-Cheeni-Upay

Dahi Cheeni Upay: कोई यात्रा हो या कोई परीक्षा या जॉब की इंटरव्यू या कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई या ऐसे ही अनेक शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलने से पहले एक सबसे कॉमन हिन्दू रिवाज है, दही-चीनी खिला कर विदा करना। यह रिवाज कब से चलन में यह बता पाना मुश्किल है, लेकिन यह एक अक्षुण्ण परंपरा है। आइए जानते हैं, दही और चीनी खा कर घर से निकलना शुभ क्यों माना जाता है?

विज्ञापन

इस ग्रह के प्रतिनिधि हैं दही-चीनी

वैदिक ज्योतिष में दही का संबंध चंद्रमा से और चीनी को शुक्र से संबंधित माना जाता है। जहां चंद्रमा मन और भावनाओं का नियंत्रक है, तो वहीं शुक्र सौभाग्य, सुख और प्रेम के कारक ग्रह हैं। मान्यता है कि शांत मन से किया गया काम सफल होता है। दही खाने से चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव से काम के पूरा होने में मन सक्रिय होकर काम करता है। वहीं, चीनी शुक्र के सकारात्मक प्रभावों से जुड़ा है, जो सौभाग्य में वृद्धि करता है और बाधाओं को दूर रखता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र की यह प्राचीन मान्यता आज एक लौकिक और बहुत प्रचलित रिवाज बन चुका है। भले ही लोग इसके ज्योतिषीय कारण को नहीं जानते हैं, पर वे मानते हैं कि घर से निकलने से पहले दही-चीनी खाने से सोच में सकारात्मकता और काम में शुभता आती है।

दही चीनी खाने का धार्मिक महत्व

हिन्दू धर्म में विघ्नहर्ता श्री गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी को भोग के रूप में दही और चीनी अर्पित करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के कारण शुभ काम के लिए घर से निकलने से पहले दही-चीनी ग्रहण करने से इन दोनों गणेशजी और लक्ष्मीजी की कृपा प्राप्त होती है। परिणामस्वरूप काम बन जाते हैं।

विज्ञापन

साइंस भी करता है इसकी पुष्टि

इसमें कोई दोराय नहीं है कि दही-चीनी का खट्टा-मीठा स्वाद मन को खुश कर देता है और आत्मविश्वास को भी बढ़ा देता है। इसकी पुष्टि साइंस यानी विज्ञान भी करता है कि दही-चीनी एनर्जी के इंस्टैंट सोर्स हैं, जो मस्तिष्क और मनोभाव तुरंत सक्रिय और अलर्ट बनाने में सक्षम हैं। इससे काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ