---विज्ञापन---

Money Plant Vastu: बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय न करें 5 गलतियां, समझें इसके पीले पत्तों के संकेत

Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में दिशा और स्थान को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिद्धांत मनी प्लांट पर भी लागू होता है। आइए जानते हैं, बेडरूम में मनी प्लांट से लगाने से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें, जो कपल के रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। साथ ही जानें कि मनी के पत्तों का पीला होना किस बात का संकेत देता है?

---विज्ञापन---

Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, लेकिन घर में मनी प्लांट लगाने के लिए दिशा और स्थान को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं, घर में मनी प्लांट को गलत जगह और गलत दिशा में रखने से घर में अशांति बढ़ जाती है और आर्थिक संकट बढ़ने लगता है। यहां तक कि मनी प्लांट के वास्तु दोष से आप कंगाल भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं, बेडरूम में मनी प्लांट से लगाने और उसके रखरखाव में कुछ ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जो कई प्रकार की परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

मनी प्लांट लगाते समय न करें 5 गलतियां

  • बेडरूम में मनी प्लांट को भूल से भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके परिणाम काफी नेगटिव होते हैं। इससे ‘काम-सुख’ में बाधा आती है, साथ ही विलासिता और आराम में खलल पड़ता है।
  • बेडरूम में पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए। इससे कपल के बीच तनाव बढ़ने लगता है, जो उनमें दूरी बढ़ा देता है।
  • मनी प्लांट की लत्तरें या पत्तियां जमीन के संपर्क में नहीं आनी चाहिए। इसे लाइफ पार्टनर के बीच प्रेम में कमी का संकेत माना जाता है।
  • मनी प्लांट को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह फाइनेंशियल प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।
  • यदि शीशे के जार में मनी प्लांट लगा हुआ है, तो जार में कुछ भी और, जैसे पत्थर के फैंसी टुकड़े आदि, नहीं होने चाहिए। यह कपल की बीच मनमुटाव बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें: Ghode ki Naal ke Fayde: घोड़े की नाल से जुड़े 5 वास्तु टिप्स बनाएंगे धनवान

---विज्ञापन---

समझें मनी प्लांट के पीले पत्तों के संकेत

मनी प्लांट के पत्तों का पीला होना या पत्तों का मुरझाना अच्छा नहीं माना जाता है। बेडरूम के मनी प्लांट के पीले पत्ते कपल में से किसी एक के या दोनों के बीमार पड़ने का संकेत देते हैं। यदि आपके घर में मनी प्लांट एक पत्ते पीले हो रहे हैं, तो उसे तुरंत हटा दें। ये फिजूलखर्ची को बढ़ा सकते हैं, जेब खाली रह सकती है। यदि मनी प्लांट के पत्ते बहुत तेजी से पीले हो रहे है, तो यह महान आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है। मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें, अन्यथा घर में दुर्भाग्य प्रवेश कर जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सुबह उठकर आप भी देखते हैं आईना? छोड़ दें ये आदत, वरना…

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2024 09:00 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola