Ghode ki Naal ke Fayde: घोड़े की नाल से जुड़े 5 वास्तु टिप्स बनाएंगे धनवान

Ghode ki Naal ke Fayde: वास्तु शास्त्र में सोने-चांदी और अन्य धातुओं के साथ लोहे के महत्व के बारे में भी बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, लोहे से बनी घोड़े की नाल के उपायों से आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्याओं सहित अनेक मुश्किलें सुलझ जाती हैं। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक घोड़े की नाल के कुछ खास उपाय।

ghode-ki-naal-ke-fayde.jpg

Ghode ki Naal ke Fayde: घोड़े की नाल को लेकर कई मिथक और भ्रांतियां हैं। कहते हैं, घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने से गरीब आदमी भी जल्दी धनी हो जाता है। मुश्किल से मुश्किल काम भी घोड़े की नाल की उपाय से सुलझ जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को लेकर क्या कहा गया और इससे लाभ उठाने के लिए क्या उपाय बताए हैं?

विज्ञापन

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा, पारद, सीसा, कांसा, पीतल, अष्टधातु आदि अनेक धातुओं के साथ लोहे के महत्व के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल लोहे से बनी होने से शनिदेव का प्रतिनिधित्व करती है। घोड़े की नाल को वास्तु सिद्धांतों के अनुसार लगाने से व्यक्ति को लाभ होता है। यह सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि के साथ अनेक परेशानियों और मुश्किलों से निजात दिलाते हैं।

विज्ञापन

घोड़े की नाल के उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल की उपाय के लिए काले घोड़े की नाल सबसे फायदेमंद सिद्ध होती है। कुछ खास मनोकामना से अन्य रंग के घोड़ों की नाल के उपाय भी किए जाते हैं। यहां वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक घोड़े की नाल के कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से आप लाभ उठा सकते हैं।

  • पुरुष को घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाहिने हाथ और महिला को बाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनने से फायदा होता है। काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी धारण करने से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है।
  • व्यापार में लाभ और धन की वृद्धि के लिए घोड़े की नाल को घर या दुकान के मेन गेट के चौखट पर लगानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Lucky Mobile Wallpaper: मनी, करियर, हेल्थ… बनेगी हर बात, अपने मूलांक के अनुसार चुनें लकी वॉलपेपर

विज्ञापन
  • तिजोरी में या धन रखने के स्थान पर काले घोड़े की नाल रखने से घर में कभी रुपयों-पैसों की कमी नहीं होती है।
  • अनाज भंडार वाले कमरे में घोड़े की नाल रखने घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
  • घर के मेन गेट के चौखट पर काले घोड़े के दाहिने पैर की नाल को यू आकार में बांधने से कंगाल व्यक्ति भी अमीर हो जाता है।

ये भी पढ़ें: कॉम्पिटीटिव एग्जाम में मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? 5 रत्न बना सकते हैं बिगड़ा काम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ