Astro Tips: गर्मी से सबसे अधिक परेशान होते हैं इन 3 राशियों के लोग, जानिए ज्योतिषीय कारण और उपाय

Astro Tips: सभी 12 राशियों को चार तत्वों में विभाजित किया हुआ है. राशियां अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल इन तत्वों में विभाजित हैं. इन तत्वों के प्रभाव के कारण ही राशियों पर अलग-अलग असर देखने को मिलता है. कई राशियां अग्नि तत्व की होती है जिन्हें बहुत अधिक गर्मी लगती हैं.

Astro Tips

Photo Credit- AI

Astro Tips: राशियों का संबंध ग्रहों से होता है. इसी के अनुसार यह अलग-अलग तत्वों से संबंधित होती हैं. ज्योतिष के मुताबिक, मेष, सिंह और धनु राशि को अग्नि तत्व की राशियां माना जाता है. वृषभ, कन्या और मकर को पृथ्वी तत्व की राशियां माना जाता है. इसके अलावा मिथुन, तुला और कुंभ वायु तत्व और कर्क, वृश्चिक और मीन को जल तत्व की राशि मानते हैं. इन सभी राशि तत्व का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और व्यवहार पर देखने को मिलता है. अग्नि तत्व वाली राशियों को गर्मी अधिक लगती है.

विज्ञापन

इन राशियों को लगती है अधिक गर्मी

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मगंल ग्रह को ज्योतिष में अंगारक यानि आग का गोला माना जाता है. इन लोगों के अंदर ऊर्जा और ऊष्मा का स्तर अधिक होता है. इस कारण से मेष राशि वालों को अधिक गर्मी लगती है. यह बहुत अधिक गर्मी सहन नहीं कर पाते हैं. शरीर की आंतरिक गर्मी और बाहरी गर्मी से यह बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं. इन्हें गर्मी के कारण मुंहासे और रैशेज की परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. इन्हें सूर्यदेव अग्नि तत्व के हैं. ऐसे में सिंह राशि के लोगों को सूर्य के प्रभाव के कारण अधिक गर्मी लगती है. गर्मियों में सिंह राशि वालों का हाल बुरा हो जाता है. इन्हें गर्मियों में अक्सर अधिक पसीना आने और उमस का सामना करना पड़ता है. सूर्य की अग्नि का स्वभाव तेज, ऊर्जावान और ऊष्मा पैदा करता है. इन्हें बचाव के लिए सूर्य का अर्घ्य देना चाहिए.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. इन लोगों को दूसरों की तुलना में गर्मी का अधिक अहसास होता है. धनु राशि का मूल तत्व अग्नि है. इसके कारण इनके शरीर में गर्मी अधिक होती है. बाहरी गर्मी के कारण यह परेशान हो जाते हैं. इन लोगों में ऊर्जा, साहस और जुनून अधिक होता है. इन्हें घूमना-फिरना खूब पसंद होता है. इस वजह से शारीरिक गतिविधियों के कारण धनु राशि वालों को अधिक गर्मी लगती है.

विज्ञापन

बचाव के लिए करें ये उपाय

मेष, सिंह और धनु राशि वालों को गर्मी से बचने और शीतलता के लिए चंदन का तिलक लगाना चाहिए. इससे ठंडक का अहसास होता है. मिट्टी के घड़े का पानी पीना चाहिए. अधिक पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, जूस और नारियल पानी का सेवन करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ