दीये की लौ लाएगी समृद्धि, आजमाकर देखें ये अचूक उपाय, तिजोरी कभी नहीं होगी खाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना घर में दीया जलाना एक ऐसा प्राचीन और अचूक उपाय है, जिससे न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि बरकत और धन आमद की गति भी तेज होती है। आइए जानते हैं, घर कहां, कब और किस नियम से दीया जलाना फलदायी है?

vastu-shastra-lighting-diya-upay

क्या आपकी तिजोरी अक्सर खाली रहती है? क्या पैसे टिकते नहीं? तो अब चिंता छोड़िए, क्योंकि हम यहां एक ऐसे अचूक उपाय की चर्चा कर रहे हैं, जो जो न सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी लाएगा। ये उपाय है– दीया जलाना।भारतीय संस्कृति में दीया केवल रौशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि यह ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभता का संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना घर में दीया जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर का माहौल शांत, मधुर और समृद्धिपूर्ण बनता है।

विज्ञापन

कहां और कब जलाएं दीया?

मुख्य द्वार पर दीपक: हर सुबह और शाम मुख्य दरवाजे के दोनों ओर घी या तिल के तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है और धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

घर के उत्तर-पूर्व कोने में: यह कोना वास्तु में ईशान कोण कहलाता है, जो धन और समृद्धि से जुड़ा होता है। यहां रोजाना एक छोटा दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

तिजोरी या कैश बॉक्स के पास: हर शुक्रवार को तिजोरी के सामने घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी माता का ध्यान करें। यह उपाय धनवृद्धि में सहायक होता है।

विज्ञापन

दीया जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • दीया जलाने से पहले स्थान की साफ-सफाई जरूर करें। मां लक्ष्मी को स्वच्छता प्रिय होती है।
  • दीये में रुई की बत्ती का उपयोग करें और तेल या घी को शुद्ध रखें।
  • दीपक जलाते समय मन में कोई सकारात्मक संकल्प लें, जैसे- ‘मेरे घर में हमेशा धन और सुख बना रहे।’
  • दीया जलाते समय आप ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे दीये की ऊर्जा और अधिक प्रभावी हो जाती है और मानसिक शांति भी मिलती है।

नियमितता है सबसे जरूरी

कोई भी उपाय तभी फलदायक होता है जब उसमें नियमितता हो। इसलिए दीया जलाना कभी-कभी नहीं, बल्कि रोजाना का अभ्यास बनाएं। अगर आप इन उपायों को दिल से अपनाते हैं, तो यकीन मानिए, न सिर्फ तिजोरी भरेगी, बल्कि मन भी संतुष्ट रहेगा। दीये की छोटी-सी लौ आपके जीवन में बड़ी रौशनी ला सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ