---विज्ञापन---

Religion

Numerology: गजब के इंटेलिजेंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव के मामले में हैं थोड़े अनलकी

यहां एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों की बात की गई है, जो कई मायनों में बेहद खास होते हैं। न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक, ये लोग गजब के इंटेलिजेंट होते हैं, लेकिन लव के मामले में थोड़े अनलकी माने जाते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक के लोगों में ऐसी विशेषताएं होती हैं?

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक रहस्यमयी लेकिन बेहद रोचक विज्ञान है। इसमें अंकों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव माना गया है। आपकी जन्मतिथि ही यह तय करती है कि आपकी सोच कैसी होगी, आपके स्वभाव में क्या खास बातें होंगी और आपकी किस्मत किस दिशा में जाएगी?

इस आर्टिकल में मूलांक 5 वालों की चर्चा की गई है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। यह मूलांक कई मायनों में बेहद खास होता है। आइए जानते हैं, इस मूलांक की इन 3 तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों के गुण और विशेषताएं क्या-क्या होती हैं?

---विज्ञापन---

बुद्धि और ज्ञान के होते हैं धनी

मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है, जिसे बुद्धि, तर्कशक्ति, संवाद और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। इस वजह से इस मूलांक के लोग शुरू से ही तेज दिमाग वाले और बहुआयामी प्रतिभा के धनी होते हैं।

होते हैं गजब के इंटेलिजेंट

ये लोग गजब के इंटेलिजेंट होते हैं। इनकी सोच सामान्य लोगों से कहीं आगे होती है और ये बहुत तेजी से चीजों को समझने व उन्हें अपनाने की क्षमता रखते हैं। इन्हें न केवल ज्ञान की भूख होती है, बल्कि वे उसे गहराई से समझना भी जानते हैं।

---विज्ञापन---

करियर और कारोबार में होते हैं बेहद कामयाब

बुध ग्रह व्यापार और संचार का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए मूलांक 5 के लोग बिजनेस और मार्केटिंग जैसी फील्ड्स में तेजी से आगे बढ़ते हैं।
ये लोग जोखिम उठाने से घबराते नहीं हैं, बल्कि रिस्क लेना इनकी आदत में शामिल होता है। इनकी यही खासियत इन्हें एक सफल उद्यमी या व्यापारी बनाती है। साथ ही, ये बहुत अच्छे डील मेकर भी होते हैं। बातचीत में माहिर होने की वजह से लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

लव लाइफ में होते हैं थोड़े अनलकी

जहां तक भावनाओं की बात है, मूलांक 5 के लोग बहुत ज्यादा इमोशनल नहीं होते। ये न तो किसी दुख को ज्यादा देर तक पकड़ कर रखते हैं और न ही किसी खुशी में ज्यादा डूबते हैं। इनका जीवन बहुत संतुलित रहता है, लेकिन यही संतुलन कभी-कभी इन्हें प्रेम संबंधों में पीछे कर देता है।

---विज्ञापन---

ज्यादा लंबे नहीं चल पाते हैं रिश्ते

दरअसल, इनका फोकस ज्यादातर करियर, लक्ष्य और आत्मविकास पर रहता है। ये लोग आजादी पसंद होते हैं और किसी भी तरह की बंधन में रहना इन्हें पसंद नहीं आता। इसी वजह से कई बार इनके रिश्ते ज्यादा लंबे नहीं चल पाते।

होते हैं कई भाषाओं के ज्ञाता

शिक्षा की बात करें तो मूलांक 5 वाले लोग पढ़ाई में तेज होते हैं और अलग-अलग विषयों में गहरी रुचि रखते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखना अच्छा लगता है और ये अक्सर कई भाषाएं सीखने में भी रुचि दिखाते हैं। ये लोग आमतौर पर जीवन भर सीखते रहते हैं, जिससे इनकी सोच हर समय विकसित होती रहती है।

---विज्ञापन---

करें ये उपाय

कभी-कभी अत्यधिक अस्थिरता और प्रेम संबंधों में असफलता से बचने के लिए मूलांक 5 वालों को कुछ आसान उपाय करने चाहिए:

  • भगवान गणेश की आराधना करें। हर बुधवार को श्री गणेश को दूर्वा (दूब) घास अर्पित करें।
  • मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें।
  • रिश्तों में स्थिरता लाने के लिए संवाद को बेहतर बनाएं और पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 11, 2025 03:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola