Aaj ka Suvichar: चाणक्य नीति आचार्य कौटिल्य की रचना है. चूंकि उनके पिता का नाम चणक था, इसलिए उन्हें चाणक्य भी कहा जाता है और उनकी नीतियों को चाणक्य नीति. आचार्य चाणक्य की नीतियों की सबसे खास बात ये है है कि ये जीवन की नैतिक शिक्षा है, जो सबके लिए और हर युग-समय में उपयोगी है. यही कारण है उनकी बातें, सीख और नीतियां आज भी पढ़ी, सुनी और मानी जाती है. आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जीवन में 4 प्रकार के लोगों से हमेशा दूर-दूर ही रहना चाहिए, वरना आप खुद ही अपने जीवन में दुष्ट, कष्ट को बुलावा देंगे. आइए जानते हैं, ये 4 लोग कौन-से हैं?
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 3 राशि वालों की मौजूदगी में लोगों को महसूस होती है शांति, जानें ज्योतिष कारण
कथनी-करनी में रखने वाले
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में लिखा है कि जो लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं यानी जिनकी कथनी और करनी में अंतर होता है, वे काफी खतरनाक होते हैं. ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए, वरना आप कभी भी धोखा खा सकते हैं.
मीठा बोलने वाले धोखेबाज
हर जगह ऐसे कई लोग होते हैं, जो आपके सामने तारीफ करेंगे और पीठ पीछे आपके विरुद्ध षडयन्त्र रचने से गुरेज नहीं करते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं, ऐसे लोग विष-सम याने जहर के समान जहरीले होते हैं. इनसे दूर रहने रहने में ही भलाई है.
यह भी पढ़ें: Rahu Placement Benefits: कुंडली के किस भाव में राहु है सबसे लाभकारी, कब देता है छप्परफाड़ धन; जानें
मूर्ख और अज्ञानी
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि भूल से भी मूर्ख व्यक्ति से मित्रता नहीं रखनी चाहिए, इससे भले बुद्धिमान शत्रु अच्छे होते हैं. वे कहते हैं, ऐसे लोगों को ज्ञान देना या समझना अपना सिर फोड़ने जैसा है. इनसे हमेशा दुख और अपमान ही हाथ लगता है.
दुष्ट स्वभाव के लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग हमेशा ईर्ष्या, लालच और नेगेटिविटी से भरे होते हैं, उनसे न तो कोई मतलब रखना चाहिए, न ही उनसे कोई काम लेना चाहिए और न ही उन पर दया दिखानी चाहिए. इन लोगों से किसी भी प्रकार से संबंध रखना सीधे तौर पर विपत्ति को बुलाने जैसा है.
यह भी पढ़ें: Lost Things Astrology: इस ग्रह के कारण बार-बार चीजें होती हैं गुम या चोरी, जानें रोकने के ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
4 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
11 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines