Lost Things Astrology: आपने यह नोटिस किया होगा कि कुछ लोग अपनी चीजें बार-बार खो देते हैं या कहीं भूल जाते हैं. वहीं, कुछ लोग के कुछ-न-कुछ सामान बार-बार चोरी हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस प्रकार की अनचाही घटनाओं के लिए चंद्रमा को सबसे अधिक जिम्मेदार माना गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि चंद्रमा मन, विचार और स्थिरता के कारक ग्रह हैं. चीजों का बार-बार गुम होना या चोरी हो जाना तब होता है, जब चंद्रमा कमजोर या पीड़ित हो. आइए जानते हैं, ऐसा कब होता है और इसे रोकने के उपाय क्या हैं?
गोचर की स्थिति
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब किसी अपने गोचर के दौरान चंद्रमा किसी जातक की राशि से चौथे, आठवें या बारहवें भाव में गोचर करते हैं, तो तब चीजों के खोने, चोरी होने या उसके नुकसान की आशंका सबसे अधिक होती है.
राहु का असर
जब कुंडली में या राशि चक्र में गोचर के दौरान राहु और चंद्रमा का योग या संयोग, दृष्टि या युति बनती है, तब केवल चीजें ही नहीं बल्कि कोइ व्यक्ति भी अचानक और अप्रत्याशित रूप से गायब हो सकते हैं.
दशा और महादशा
जिनकी कुंडली में राहु, केतु, या बुध की दशा चल रही हो, या फिर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव हो, अक्सर ऐसे लोगों के सामान बार-बार गुम हो जाते हैं या फिर उनके साथ चोरी होना एक आम घटना बन जाती है.
करें ये असरदार उपाय
- इस तरह की घटनाएं हो, इसके लिए चंद्रमा को मजबूत करना सबसे जरूरी काम है. इसलिए शाम या सुबह में चंद्रमा के जाप मंत्र ‘ॐ सोमाय नमः’ का जाप करें.
- ‘सोमवार के दिन, पूर्णिमा के दिन और अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध से अभिषेक करें और भगवान शिव की पूजा करें.
- जब चीजें बार-बार गुम हो रही हैं, तो एक श्वेत रुमाल में एक रुपये का सिक्का रख उसे चार कोनों से बांध कर पूजा स्थान में रख दें.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों का चुप रहना है ‘तूफान’ आने का संकेत, खतरनाक होती है इनकी खामोशी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।