Rahu Placement Benefits: कुंडली के किस भाव में राहु है सबसे लाभकारी, कब देता है छप्परफाड़ धन; जानें

Rahu Placement Benefits: राहु को अक्सर पापी ग्रह माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, सही भाव में बैठकर वे अपार धन भी दिलाते हैं ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, मजबूत राहु अचानक पैसा, आलीशान घर, गाड़ी और बड़ी सफलता दिलाते हैं जानिए, कुंडली के किस भाव में राहु सबसे ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं?

Rahu-Placement-Benefits

Rahu Placement Benefits: राहु एक छाया ग्रह हैं, जिसे पापी ग्रह कहकर बदनाम किया जाता है कि यह ग्रह जीवन में भ्रम, मुश्किलें, रुकावटें और दिक्कतें पैदा करता है लेकिन यह बात सही नहीं है ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि राहु अगर कुंडली में सही जगह बैठा होता है तो लोगों करोड़पति, महंगी गाड़ी और हवेली का स्वामी बना देता है जी हां, राहु एक ऐसे ग्रह हैं, जो बिना मेहनत के भी अचानक और छप्परफाड़ पैसा दिलाते हैं, बशर्ते कुंडली में उनका आसन सही जगह पर फिट हो आइए जानते हैं, कुंडली के किस भाव में बैठे नोटों की बारिश करवाते हैं

विज्ञापन

11वां भाव: मनी मैग्नेट योग

कुंडली के आय भाव यानी एकादश भाव को राहु के विराजमान होने का सबसे बढ़िया भाव माना गया है ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ग्यारहवें घर में बैठा राहु जातक को चुंबक की तरह हर तरफ से पैसा खींचने की क्षमता देता है इन लोगों के लिए एक नहीं, बल्कि मल्टीपल सोर्स बन जाते हैं

विज्ञापन

छठा भाव: शत्रुहंता योग

छठे भाव को कुंडली में दुश्मन और बीमारी का घर माना गया है लेकिन देखा गया है जिनकी कुंडली में राहु यहां बैठे होते हैं, तो वे गेम चेंजर की भूमिका में होते हैं कहते हैं, यहां बैठे राहु ‘शत्रुहंता योग’ का निर्माण करते हैं और जातक के सारे विरोधियों को एक-एक करके खत्म कर देते हैं नौकरी में भी बहुत तेज तरक्की मिलती है

विज्ञापन

तीसरा भाव: अदम्य साहस योग

जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु तीसरे भाव में होते हैं, वे जातकों को जोशीला और हिम्मती बनाते हैं ऐसे व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल काम और परिस्थिति में सफल होते हैं ऐसे लोग प्रायः बड़ी-बड़ी एम्पायर खड़ी कर देते हैं इन्हें मार्केटिंग, सोशल मीडिया और लेखन से अथाह कमाई होती है

10वां भाव: करियर किंग योग

यह प्रोफेशन यानी कर्म का भाव है जब राहु इस भाव में होते हैं, तो यह सीधे जातक के प्रोफेशन पर कब्जा जमा लेते हैं आप चाहे किसी भी प्रोफेशन में हों, जैसे- पॉलिटिक्स, एक्टिंग, सट्टा या ट्रेडिंग, दशम के राहु बुलंदियों पर पहुंचा देते हैं इसे ही ‘करियर किंग योग’ कहा गया है

विज्ञापन

दूसरा भाव: धनवान योग

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि द्वितीय भाव बैठकर राहु धनवान योग का निर्माण करते है यह धन का भाव और यहां राहु कुबेर की भूमिका में होते हैं, जो सीधे जातक के खजाने की चाभी संभालते हैं ऐसे लोगों की वाणी में गजब का असर भी होता है

विज्ञापन

कब आता है छप्परफाड़ धन

केवल राहु नहीं, बल्कि छप्परफाड़ पैसा मिलना किसी ग्रह की महादशा या अंतर्दशा पर निर्भर करता है ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राहु की महादशा या अंतर्दशा जातक की रातों-रात किस्मत बदल जाती है वैसे 30-35 साल के बाद राहु अधिक सक्रिय होते हैं, लेकिन यदि वे वृषभ, मिथुन या कन्या राशि में होते हैं, वे पहले भी धनवर्षा कर सकते हैं लेकिन गौर तलब है कि यदि राहु बदमिजाज हुए तो जितनी तेजी से पैसा दिलवाते हैं, जल्दी उड़वा भी देते हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ