Budget 2024: एनडीए सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। इस बजट में एक बड़ी घोषणा युवाओं के लिए भी की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से खास तोहफा दिया जाएगा। सरकार की ओर से उन्हें पहले महीने की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी DBT के जरिए दी जाएगी जो 15,000 रुपये तक होगी। लेकिन क्या आपको इसका फायदा मिलेगा या नहीं? अगर आपके मन में सवाल है तो चलिए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं।
क्या है योजना
सबसे पहले समझते हैं कि सरकार ने क्या घोषणा की है। वित्त मंत्री के अनुसार जो भी युवा पहली नौकरी के तहत खुद EPFO में नामांकन कराएगा, वह यह लाभ पाने का हकदार होगा। लेकिन इसमें सैलरी को लेकर सीमा है, जिसे समझना होगा। माना जा रहा है कि हर साल इससे करीब 30 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा। यह लाभ तीन किस्तों में मिलेगा।
क्या आपको मिलेगा लाभ
अगर आप पहली बार ईपीएफओ में नामांकन करते हैं तो आपको यह लाभ मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपकी प्रति महीना सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक लाख रुपये से ज्यादा सैलरी होने पर आप इस स्कीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: किन 1 करोड़ घरों को मुफ्त में मिलेगी बिजली! क्या है सोलर पैनल स्कीम?
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
39 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
75 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
124 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
130 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
138 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
141 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
144 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
145 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
146 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
152 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines